बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, सीमेंट से लदी मालगाड़ी डिरेल, 17 बोगियां पटरी से उतरीं और नदी में गिरे 3 डिब्बे

Train Accident in Bihar: सीमेंट से लदी मालगाड़ी बिहार में हादसे का शिकार हुई है. ट्रेन पटरी से उतर गई और 17 बोगियों को नुकसान पहुंचा है. 3 बोगियां तो नदी में गिर गईं, वहीं बाकी 14 बोगियों से सीमेंट के कट्टे निकलकर पटरी पर बिखर गए. गनीमत रही कि डिब्बों में सिर्फ कट्टे भरे थे, मैनपावर नहीं थी, वरना जानी नुकसान हो सकता था.

Train Derail in Bihar

ट्रेन डिरेल होते ही बोगियों से सीमेंट के कट्टे निकलकर पटरी पर बिखर गए.

Train Accident in Bihar: बिहार में जमुई जिले में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. सीमेंट से लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई है. हादसा देररात करीब 12 बजे नॉर्दन रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के तहत आने वाले जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड पर हुआ. मालगाड़ी ऐसे हादसाग्रस्त हुई कि 17 बोगियां पटरी से उतर गईं. 3 बोगियां नदी में गिर गईं. 2 बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं और 12 बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. हादसे की खबर मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी पर बने पुल पर हुआ है हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सीमेंट से भरी मालगाड़ी जसीडीह की ओर से अप ट्रैक पर आ रही थी कि जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड के मध्य टेलवा बाजार हॉल्ट के पास हादसे का शिकार हो गई. बधुआ नदी पर बने पुल नंबर 676 पर मालगाड़ी डिरेल हो गई. डगमगाते हुए ट्रेन के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए और बाकी डिब्बे लेकर इंजन आगे निकल गया. जोरदार झटके लगने पर पायलट ने इंजन बंद किया और नीचे उतरकर देखा कि डिब्बे उतरे हुए हैं और 3 डिब्बे बधुआ नदी में गिरे हैं.

हादसे की जांच के आदेश दिए गए

पायलट ने हादसे की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी. रेलवे अधिकारी RPF-GRP और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. क्रेन बुलाकर नदी से डिब्बों को निकलवाया गया. पटरी से उतरे डिब्बों को वापस पटरी पर लाया गया. हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माली नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं हादसा होने की वजह पता नहीं चली है, इसलिए रेलवे विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही हादसाग्रस्त रेल खंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनें भी डायवर्ट कर दी गई हैं.

विज्ञापन

झाझा-जसीडीह स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें

आसनसोल डिवीजन के PRO बिपला बोरी ने बताया कि जमुई जिले में सीमेंट से भरी ट्रेन के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और 3 डिब्बे नदी के अंदर गिरे मिले. हादसे के बाद रेल रूट बाधित होने से कई ट्रेनों को झाझा और जसीडीह स्टेशन पर ही रोकना पड़ गया है. स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, RPF ओपी प्रभारी रवि कुमार और PWI रंधीर कुमार हादसास्थल पर पहुंचे और हादसा होने के कारणों की जांच की, लेकिन प्राथमिक जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ