भीषण ट्रेन हादसे में 3 की मौत 20 घायल, पटरी से उतरीं 15 से ज्यादा बोगियां; झारखंड में मालगाड़ी से भिड़ी एक्सप्रेस

Train Derailed in Jharkhand: झारखंड में आज एक ट्रेन हादसा हुआ है। पैसेंजर ट्रेन की पटरी से उतर गई और डिब्बे मालगाड़ी से टकराकर पलट गए। हादसे में जहां बोगियां बुरी तरह डैमेज हुईं, वहीं करीब 20 पैसेंजर घायल बताए जा रहे हैं।

Howara Mumbai Express Derailed

Howara Mumbai Express Derailed

विज्ञापन

Howara Mumbai Express Derailed: देश में एक और भीषण ट्रेन हादसा हुआ है। झारखंड में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और डिब्बे मालगाड़ी से भिड़ गए। करीब 15 बाेगियां पटरी से उतरी हैं। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा झारखंड के चक्रधरपुर में राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच सुबह के करीब पौने 4 बजे हुआ।

Advertisment

ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस अपने सफर पर थी कि चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बड़ाबांबू के बीच चक्रधरपुर के पास पटरी से उतर गई। डिरेल होने के बाद बोगियां साथ वाली पटरी पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही GRP और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे की मेडिकल टीम ने भी मौके पर आकर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

 

विज्ञापन

घायलों को चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की पुष्टि चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर DCM आदित्य कुमार चौधरी ने की। चक्रधरपुर रेल मंडल से रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंच गई है। एंबुलेंस और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सरायकेला उपायुक्त भी घटनास्थल पर पहुंचे। पैसेंजरों ने बताया कि टाटानगर से जैसे ही ट्रेन बड़ाबाम्बो से आगे निकली, अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेन बेपटरी हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ