Polluted Cities: भारत में सबसे ज्यादा खराब हरियाणा के इस शहर की हवा, जानें लिस्ट में किस नंबर पर दिल्ली?

सामने आए आंकड़ों से पता चला है कि देशभर की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी एरिया (NCR) और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में एयर क्वालिटी का स्तर तेजी से गिरा है.

Delhi pollustion

Top Polluted Cities: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दियां आते ही वायु प्रदूषण का स्तर गिरने लगता है. वर्तमान में दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ स्थिति में बनी हुई है, आने वाले दिनों में इसके ‘गंभीर’ होने के आसार जताए जा रहे हैं. देश के सबसे प्रदूषित शहरों को लेकर हाल ही में एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें दिल्ली ने नोएडा-गाजियाबाद को भी पीछे छोड़ दिया है. ये लिस्ट पिछले महीने अक्टूबर के प्रदूषण को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसे सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) से लिया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा का धारूहेड़ा टॉप पर है.

विज्ञापन

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) द्वारा मंगलवार को जारी मासिक वायु गुणवत्ता स्नैपशॉट के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले का धारूहेड़ा शहर देश का सबसे पॉल्यूटेड सिटी की लिस्ट में टॉप पर है. धारूहेड़ा का एक्यूआई औसतन मंथली PM 2.5 का स्तर 123 µg/m³ दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक मानी जाती है. यह स्नैपशॉट सतत परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (CAAQMS) डेटा पर आधारित है और भारत की वायु गुणवत्ता का राष्ट्रीय स्तर पर डेटा साझा करता है.

विज्ञापन

दिल्ली में कितना बढ़ा प्रदूषण?


एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सामने आए आंकड़ों से पता चला है कि देशभर की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी एरिया (NCR) और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में एयर क्वालिटी का स्तर तेजी से गिरा है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो अक्टूबर में औसत PM 2.5 का स्तर 107 µg/m³ दर्ज किया गया, जो सितंबर के औसत 36 µg/m³ से तीन गुना ज्यादा है. रिसर्च में कहा गया कि अक्टूबर महीने में पराली से होने वाले प्रदूषण में 6 फीसदी की गिरावट रही, इसके बावजूद दिल्ली का AQI PM2.5 रहा. इन आकड़ों से पता चलता है कि राजधानी में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के नियम लागू करना अनिवार्य है.

टॉप-4 में कौन-कौन से शहर?


प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप पर हरियाणा का धारूहेड़ा रहा जो पिछले महीने 77% दिनों में राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक (NAAQS) की सीमा को पार कर गया. इन दौरान महीने में 2 दिन ‘गंभीर’ स्थिति में वायु गुणवत्ता रही और 9 दिन ‘बहुत खराब’ वाली स्थिति रही. धारूहेड़ा के बाद, सबसे प्रदूषित शहर रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़, दिल्ली, भिवाड़ी, ग्रेटर नोएडा, हापुड़ और गुड़गांव सबसे प्रदूषित शहर है. उत्तर प्रदेश और हरियाणा के चार-चार शहर टॉप 10 में शामिल थे, ये सभी एनसीआर रीजन में आते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ