Top 5 Expressways in India: देश के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने कई बड़े एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। यह सभी एक्सप्रेसवे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इस योजना का उद्देश्य पूरे देश को एक सूत्र में पिरोना है। तो आइए आज हम आपको देश के 5 बड़े एक्सप्रेसवे के बारे में बताते हैं, जिनपर काम शुरू हो चुका है। यह पांचों एक्सप्रेसवे एक-दो नहीं बल्कि देश के 17 राज्यों को एक धागे में बांधते नजर आएंगे। इनके बनने के बाद 17 राज्यों में आवागमन काफी आसान हो जाएगा।
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे
नेशनल हाईवे 44 दिल्ली को कटरा से जोड़ता है। वर्तमान में दिल्ली से कटरा पहुंचने में 13 घंटे का समय लगता है। मगर अब सरकार ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है। 669 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर से होकर गुजरेगा। इससे दिल्ली और कटरा के बीच महज 6 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- Narmada Expressway से जुड़ेंगे MP के 11 जिले, ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे से भी बड़ा फायदा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली से मुंबई की दूरी वर्तमान में 22 घंटे की है। ऐसे में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 1386 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बन रहा है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, दादर और नागर हवेली से होते हुए महाराष्ट्र तक जाएगा। इससे दिल्ली और मुंबई के बीच का सफर 12 घंटे का होगा।
इंदौर-हैदराबाद-विशाखापट्टम एक्सप्रेसवे
केंद्र सरकार ने इंदौर से हैदराबाद और हैदराबाद से विशाखापट्टम तक 2 एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। 525 किलोमीटर का इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना को कनेक्ट करेगा। वहीं 222 किलोमीटर लंबा हैदराबाद-विशाखापट्टम एक्सप्रेसवे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को आपस में जोड़ेगा। वर्तमान में इंदौर से विशाखापट्ट्म की दूरी 27 घंटे है, जो काफी हद तक कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ganga Expressway क्या है? महाकुंभ से पहले योगी सरकार देगी यूपी को ये खास सौगात
वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेवे
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता तक नया हाईवे बन रहा है। 612 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर होगा। यह हाईवे 4 राज्यों को जोड़ेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। वर्तमान में वाराणसी से कोलकाता जाने में 15 घंटे का समय लगता है, मगर वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर घटकर 9 घंटे हो जाएगा।
बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को जोड़ने के लिए 262 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है। यह हाईवे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर गुजरेगा। अब बेंगलुरु से तमिलनाडु की दूरी महज 2 घंटे की होगी।
यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट से फरीदाबाद जाना आसान, FNG Expressway से तेज होगा विकास
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
25 mins agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
2 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
9 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
10 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines