Narmada Expressway से जुड़ेंगे MP के 11 जिले, ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे से भी बड़ा फायदा

Narmada Expressway: देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में MP में निमाड़ से होकर गुजरेगा Narmada Expressway के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है।

Narmada Expressway

Narmada Expressway: मध्य प्रदेश में सबसे बड़े एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम नर्मदा एक्सप्रेस वे रखा गया है। यह हाईवे राज्य के 11 जिलों से गुजरते हुए निकलेगा, जो 1206 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण में कुल लागत 31,000 करोड़ रुपये आएगी। नर्मदा एक्सप्रेस वे से 30 नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिलों की सड़कें जुड़ेंगी। इसके बनने से जिन 11 जिलों को कनेक्टिविटी मिलेगी उनमें विकास तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

1206 किमी लंबा एक्सप्रेस वे

नर्मदा एक्सप्रेस वे के रूट से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया कि 1206 किमी लंबा यह एक्सप्रेस वे निमाड़ क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिसमें खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर जिले आएंगे। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इससे एमपी के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। इसके पहले पीएमओ में इसकी शिकायत की गई थी, जिसके बाद सर्वे एजेंसी ने अपने काम में संशोधन कर सर्वे कार्य जारी रखा है।

विज्ञापन

यह अमरकंटक के अनूपपुर से आलीराजपुर तक बनाया जाएगा। वहीं जिन जिलों को इस एक्सप्रेस वे से फायदा मिलेगा, उसमें अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर का नाम शामिल है।

विज्ञापन

ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे

इसके अलावा एमपी में ग्वालियर से आगरा के लिए भी एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेस वे आगरा के इनर रिंग रोड पर बने देवरी गांव को ग्वालियर बाईपास पर बने सुसेरा गांव से जोड़ने का काम करेगा। इस प्रोजेक्ट में 502 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी, जिसकी लागत 2,497.84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे के बनने से आगरा और ग्वालियर के बीच का सफर 2 से 3 घंटे  कम हो जाएगा। नर्मदा एक्सप्रेस वे ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस वे से बहुत बड़ा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ