Tokyo Japan Seoul South Korea worlds top trending cities to visit: क्या आपको पता है कि दुनिया में घूमने के लिए टॉप ट्रेंडिंग शहर कौन हैं। आपको जानकर हैरान होगी की अब पर्यटकों की पसंद यूरोपीय शहरों से हटकर एशिया की तरफ बढ़ रही है। लोग अब एशिया के शहरों में घूमना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। ट्रिपएडवाइजर ने इसकी लिस्ट जारी की है। ट्रैवेल साइट ट्रिपएडवाइजर द्वारा जारी घूमने के लिए दुनिया के टॉप ट्रेंडिंग शहरों की लिस्ट में सबसे ज्यादा शहर एशिया के हैं। ट्रिपएडवाइजर ने ट्रैवलर्स चॉइस बेस्ट ऑफ द बेस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड्स का ऐलान किया है।
जापान का टोक्यो शहर साल 2024 में घूमने के लिए टॉप ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन है। ट्रिपएडवाइजर की यह लिस्ट इन शहरों में रहने के लिए आवास, रेस्टोरेंट और करने योग्य चीजों के लिए वैश्विक यात्रियों की समीक्षाओं की गुणवत्ता और मात्रा पर आधारित है। वहीं सियोल सियोल इस साल नंबर 2 ट्रेंडिंग ग्लोबल डेस्टिनेशन है। मार्केट रिसर्च कंपनी यूरोमॉनिटर इंटरनेशनल के अनुसार दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल ऐसा शहर था जहां साल 2023 में सबसे अधिक लोग पहुंचे।
ये भी पढ़ें-पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में शीत लहर, फिर बने बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट
ये शहर हैं टॉप ट्रेंडिंग
वियतनाम का हालोंग बे तीसरा टॉप ट्रेंडिंग शहर है। फिलीपिंस का पलावन द्वीप, वियतनाम का सापा, थाइलैंड का पटाया, कोस्टा रिका का अलाजुएला, कंबोडिया का नोम पेन्ह और मलेशिया का कुलालालंपुर भी इसमें शामिल हैं।
ज्यादा लोग जाना चाह रहे जापान
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में सीएनबीसी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया गया है कि एयरबीएनबी डेटा के मुताबिक, इस साल गैर-अमेरिकी यात्रियों के बीच टोक्यो दुनिया भर के शीर्ष 24 गंतव्यों में से एक है। एयरबीएनबी ने कहा कि 2023 की इसी अवधि की तुलना में 2024 के पहले नौ महीनों के दौरान जापान की यात्राओं के लिए खोज ट्रैफिक तीन गुना से ज्यादा हो गई है। यह दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्यादा बढ़ा है।
ये भी पढ़ें-सबसे भीषण बर्फीले तूफान में फंसा अफगानिस्तान का प्लेन, उड़ान भरते ही हुआ गायब, 105 की मौत
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
3 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
4 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
4 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
5 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
6 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
6 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
8 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines