Today’s Latest News, 08 May 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Today’s Latest News, 08 May 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।
Today’s Latest News, 08 May 2023, Updates…
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि 100% लिंगायत समुदाय हमारे साथ है। कांग्रेस कुछ समस्याएं पैदा करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रही है मगर उनका उद्देश्य पूरा नहीं होगा। लगभग सभी लिंगायत स्वामी हमारे साथ हैं और उन्होंने मुझसे कहा कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे। येदियुरप्पा ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत कुछ वर्षों में सुपर पावर बन गया। हम अभी 5वें स्थान पर हैं और अगले 20-25 वर्षों में हम पहले या दूसरे स्थान पर होंगे।।
#WATCH | 100% Lingayat Community is with us. Congress is trying their level best to create some problems but almost all Lingayats Swamis are with us and told me that they will support BJP: Former Karnataka CM and senior BJP leader BS Yediyurappa#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/5RmaWh42n6
— ANI (@ANI) May 8, 2023
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में गिरफ्तार चार आरोपियों की 4 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली है। आरोपियों को कोर्ट लॉकअप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। आरोपी योगेश टुंडा, दीपक तीतर, अरियाज खान और राजेश बवाना को 12 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Delhi's Patiala House Court granted 4 days of police custody of four accused arrested in gangster Tillu Tajpuria's murder in Tihar jail. Accused were produced through video conferencing from court lock-up. Accused Yogesh Tunda, Deepak Teetar, Ariyaz Khan and Rajesh Bawana… pic.twitter.com/8p70RZxSSt
— ANI (@ANI) May 8, 2023
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 135 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की स्थिति को समझने के लिए रोड शो और रैलियां कीं। मुझे विश्वास है कि हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटें जीतेंगे। कांग्रेस एक डूबता जहाज है, उसके नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4-5 महीने प्रचार करने के बाद भी यूपी में केवल 2-3 सीटें जीतीं थीं।
Prime Minister Modi and HM Amit Shah did roadshows and rallies to understand the situation of the state. I am confident that we will win 135 seats in the #KarnatakaAssemblyElection. Congress is a drowning ship, its leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra won only 2-3 seats… pic.twitter.com/OG5Lu8lWBj
— ANI (@ANI) May 8, 2023
महाराष्ट्र: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में मुरलीधर पुरुषोत्तम नाइक नाम के एक 85 वर्षीय व्यक्ति की उसके केयरटेकर ने हत्या कर दी। बाद में कार्यवाहक कृष्ण मनबहादुर मौके से फरार हो गया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सांताक्रूज पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
Maharashtra | An 85-year-old man named Muralidhar Purushottam Naik was killed by his caretaker in Mumbai's Santacruz area. The caretaker Krishna Manbahadur later fled from the spot. Santacruz police registered a case under IPC section 302 and started further investigation: Mumbai…
— ANI (@ANI) May 8, 2023
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का निशान मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि मानखुर्द पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Maharashtra | The body of a 22-year-old unknown youth was found on the roadside in Mumbai's Mankhurd police station jurisdiction. He was attacked with a sharp weapon. Police reached the spot and took the body into custody. Mankhurd Police registered a case against an unknown…
— ANI (@ANI) May 8, 2023
केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि नाव दुर्घटना की न्यायिक जांच की जाएगी। मृतक व्यक्तियों के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। साथ ही घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस की एक विशेष टीम भी घटना की जांच करेगी।
Malappuram boat accident: A comprehensive judicial enquiry will be conducted into the boat accident. Rs 10 lakhs compensation for the dependents of deceased persons. Government will bear the treatment expenses of the injured people. A special team of police will also investigate…
— ANI (@ANI) May 8, 2023
दिल्ली: जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सोमवार को किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़े। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#WATCH | Farmers break through police barricades as they join protesting wrestlers at Jantar Mantar, Delhi
The wrestlers are demanding action against WFI chief and BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh over allegations of sexual harassment. pic.twitter.com/k4d0FRANws
— ANI (@ANI) May 8, 2023
राजस्थान: हनुमानगढ़ में सोमवार को भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। पायलट सुरक्षित है। हादसे में तीन सिविलियन की मौत हो गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1655439620098899968
मध्य प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम 9 तारीख को नारी सम्मान योजना लागू करेंगे जिसमें महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर और 1500 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए फॉर्म भरे जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर फॉर्म भरवाएंगे। जब हमारी सरकार बनेगी, जिसमें कोई शक नहीं है, हमारे पास ये फॉर्म दर्ज़ होंगे। हम ये योजना ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को देने का प्रयास
#WATCH | The bullet train of inflation is running and the most affected are the women. We have decided to provide them with Rs 1,500 every month. Earlier gas cylinders were for Rs 500, now it is Rs 1,100. We will launch Nari Samman Yojana tomorrow under which women will get LPG… pic.twitter.com/ERwqsPLBsy
— ANI (@ANI) May 8, 2023
मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों को लेकर एक विशेष विमान आज शाम साढ़े छह बजे मुंबई पहुंचेगा। फ्लाइट शाम करीब साढ़े चार बजे गुवाहाटी से रवाना होगी। मणिपुर के इंफाल से छात्र तुरंत गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने इतनी तत्परता से मदद करने के लिए सीएम शिंदे को धन्यवाद दिया और कहा कि हम सभी सुरक्षित हैं।
A special flight carrying students from Maharashtra stranded in Manipur will arrive in Mumbai at 6.30 pm today. The flight will leave from Guwahati at around 4.30 pm. The students will immediately leave for Guwahati from Manipur's Imphal: CMO https://t.co/POR7LsBh5Z
— ANI (@ANI) May 8, 2023
दिल्ली पुलिस ने गगनदीप नाम के 32 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 62 साल की एक अमेरिकी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ पिछले 3 वर्षों से लगातार शारीरिक संबंध बनाए और अब धोखा दे रहा है। आरोपी को यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच चल रही है।
और पढ़िए – IPL 2023:युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, ड्वेन ब्रॉवो को पछाड़ बन गए आईपीएल के नंबर 1 गेंदबाज
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, शोभा रानी और कैलाश मेघवाल को पता था कि उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और कैलाश मेघवाल ने कहा था हमारी कभी परंपरा नहीं रही है कि चुनी हुई सरकार को हम पैसे के बल पर गिराए।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, शोभा रानी और कैलाश मेघवाल को पता था कि उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और कैलाश मेघवाल ने कहा था हमारी कभी परंपरा नहीं रही है कि चुनी हुई सरकार को हम पैसे के बल पर गिराए। इन्होंने सरकार गिराने वालों… pic.twitter.com/4XV7qs5EUl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मेरे खिलाफ अशोक गहलोत का बयान एक साजिश है। अशोक गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वह 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे है। उन्होंने इस तरह के झूठे आरोप लगाए क्योंकि वह अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए हुए हैं।
गुवाहाटी में चार साल की बच्ची के साथ प्रताड़ना का मामला सामने आया है। सेंट्रल गुवाहाटी की ADCP नंदिनी काकती ने कहा कि चार साल की एक बच्ची को उसके गोद लिए हुए माता-पिता ने छत पर बांध कर रखा था। बच्ची का रेस्क्यू किया गया है। बच्ची के शरीर पर जलने के निशान और चोट के निशान हैं। बच्ची को टॉर्चर किया गया था। माता-पिता को गिरफ़्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: