Today’s Latest News, 30 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Today’s Latest News, 30 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।
Today’s Latest News, 30 April 2023, Updates…
लुधियाना में हुई गैस रिसाव घटना मामले में मृतकों और इलाजरत लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। उपायुक्त सुरभि मलिक ने कहा कि 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये के अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों को सरकार 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि और सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।
#WATCH | Ludhiana gas leak | Ludhiana Deputy Commissioner Surabhi Malik gives an update on the incident; says, "The Govt has announced an ex-gratia of Rs 2 Lakhs for those who died and Rs 50,000 for the injured and all medical support required…"
11 people died and four… pic.twitter.com/tFWrIO5GQn
— ANI (@ANI) April 30, 2023
WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस सभी 7 शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया करा रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के संबंध में भी उनसे संपर्क किया है। बयान जल्द दर्ज किए जाने की संभावना है।
Wrestlers' protest against WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh | Delhi Police provides security to all 7 complainants after Supreme Court order. The Police also contacted them regarding the recording of their statements. The statements are likely to be recorded soon: Delhi Police
— ANI (@ANI) April 30, 2023
कर्नाटक: कर्नाटक के बेलगावी जिले के खानपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है और उन्हें कभी पूरा नहीं करती। लेकिन कांग्रेस ने अपने सारे वादे पूरे किए। कांग्रेस का हमेशा लोगों के लिए काम करने का मकसद रहा है न कि उनके साथ विश्वासघात करना। आपने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का काम देखा है और आप सभी को भरोसा है कि हम जनता के लिए कुछ करेंगे।
प्रियंका ने कहा कि भाजपा की सरकार ने कर्नाटक से 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे हैं।ये लूट की, झूठ की सरकार है। इन पैसों से कर्नाटक में 100 AIIMS के अस्पताल, बच्चों के लिए 30,000 स्मार्ट क्लासरूम, 30 लाख गरीबों के लिए घर बन सकते थे। (भाजपा ने) हर स्तर पर लूटा है और धोखा दिया है।
BJP makes fake promises and never fulfils them. But Congress has fulfilled all its promises. Congress always had the motive of working for people and not betraying them. You have watched the work of Indira Gandhi, and Rajiv Gandhi and you all have the trust that we will do… pic.twitter.com/4CaI64LYmS
— ANI (@ANI) April 30, 2023
महाराष्ट्र: भिवंडी में हुई इमारत ढहने की घटना में NDRF और TDRF ने 20 घंटे से अधिक समय के बाद एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया। ठाणे के भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरने के बाद पिछले 20 घंटों से बचाव कार्य जारी है। अभी तक 13 लोगों को बचा लिया गया है और 3 लोगों की मृत्यु हो गई।
#WATCH महाराष्ट्र: भिवंडी में हुई इमारत ढहने की घटना में NDRF और TDRF ने 20 घंटे से अधिक समय के बाद एक व्यक्ति को रेस्क्यू किया।
ठाणे के भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरने के बाद पिछले 20 घंटों से बचाव कार्य जारी है। अभी तक 13 लोगों को बचा लिया गया है और 3 लोगों की मृत्यु हो गई।… pic.twitter.com/nIBcEcN6RI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,874 नए मामले सामने आए हैं। इसी दौरान कोरोना संक्रमति 8,148 लोग ठीक भी हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी देश में कोरोना के 49,015 सक्रिय मामले हैं।
#COVID19 | India reports 5,874 new cases and 8,148 recoveries in the last 24 hours; the active caseload stands at 49,015.
(Representative image) pic.twitter.com/VNktnfm7EJ
— ANI (@ANI) April 30, 2023
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप प्रसारित की जा रही है जिसमें चामराजनगर से भाजपा उम्मीदवार वी. सोमना द्वारा उसी निर्वाचन क्षेत्र से JD(S) के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन स्वामी को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए पैसे और सरकारी गाड़ी देकर प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
#KarnatakaElection2023 | EC has taken serious note of the matter in which an audio clip is circulated on social media wherein an attempt has been made by V. Somana, BJP candidate from Chamarajanagar to influence Mallikarjuna Swamy, JD(S) candidate from the same constituency to… pic.twitter.com/IDpxnrGrM3
— ANI (@ANI) April 30, 2023
#MannKiBaat के 100वें एपिसोड से पहले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर सैंड आर्ट बनाया। वहीं, , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसे ‘मन की बात’ कहा जा सकता है, लेकिन वास्तव में यह ‘जन जन की बात’ है।
#WATCH | Ahead of the 100th episode of #MannKiBaat, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "…It might be called 'Mann Ki Baat' but actually it is 'Jan Jan Ki Baat'. This is about several people in the country who used to work hard without recognition…" pic.twitter.com/nDpJdM16Ej
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 30, 2023
महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरने के बाद पिछले 19 घंटों से बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, टीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। 7 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है, 14 लोगों को बचा लिया गया है और 3 की मौत हो गई है।
Maharashtra | Rescue operations underway since last 19 hours after a 3-storey building collapsed in Bhiwandi, Thane. Teams of Fire Brigade, Police, TDRF & NDRF are present on spot to rescue people trapped in debris. More than 7 people are likely to be trapped, 14 people have been… pic.twitter.com/Si0ydrd5kb
— ANI (@ANI) April 30, 2023
जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। फिलहाल, कहीं से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
An earthquake with a magnitude of 4.1 on the Richter Scale hit Jammu & Kashmir today at 5:15 am: National Centre for Seismology pic.twitter.com/4LIs18kTAU
— ANI (@ANI) April 30, 2023
गया के मगरा थाना क्षेत्र में मालती देवी नाम की महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिली है। गया के एसपी हिमांशु ने कहा कि महिला ने पहले अपने बच्चों को फंदा लगाया और फिर खुद को फंदे पर लटका लिया। हमने शवों को कब्जे में ले लिया है। मालती देवी के परिजनों ने पति पर घरेलू तनाव का आरोप लगाया है जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: