Today’s Latest News, 23 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

aaj ki taja khabaren, Breaking News, breaking news in hindi, India News in Hindi, Latest News In Hindi, todays latest news

Today’s Latest News, 23 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।

विज्ञापन

Today’s Latest News, 23 April 2023, Updates…

विज्ञापन

पीएम मोदी का केरल दौरा, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

केरल: प्रधानमंत्री के कोच्चि दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के सेतु रमन ने बताया कि 2060 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके तहत दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक कंट्रोल भी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के रोड शो में 15,000 और युवम-23 कार्यक्रम में 20,000 लोगों के आने की उम्मीद है। युवम-23 के प्रतिभागी केवल मोबाइल फोन ला सकते हैं।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले

देश में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 10,112 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना संक्रमित 9,833 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के नए मामलों के सामने आने के बाद कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67,806 है।

विज्ञापन

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस की अपील

खालिस्तानी नेता और पंजाब वारिस दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मोगा में गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया और लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने के साथ-साथ फर्जी खबरों पर ध्यान न देने और उन्हें सोशल  मीडिया पर शेयर न करने की अपील की है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मंदिरों पर नहीं होगा सरकारी नियंत्रण: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि मंदिरों की गतिविधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होगा और मंदिर की भूमि की नीलामी पुजारियों द्वारा की जाएगी न कि कलेक्टरों की ओर से। ब्राह्मणों ने हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा की है, इसलिए उनके कल्याण के लिए हम करेंगे ‘ब्राह्मण कल्याण बोर्ड’ की स्थापना करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ