Today weather update: उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। यहां पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में घना और अति घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलेगी और घना कोहरा रहेगा। एयरपोर्ट और स्टेशन जा रहे लोग अपनी उड़ान और ट्रेन का स्टेटस चेक कर ही घर से निकलें।
अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। यहां दिनभर कोल्ड डे रहेगा। दिन में यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियम और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी कम होने पर उड़ानें बाधित हुई। कुछ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ समेत आसपास के राज्यों में डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा उत्तर रेलवे की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से छह घंटे देरी से चल रही हैं।
अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा। यहां अगले 3 दिनों के दौरान अलग-अलग राज्यों में कोल्ड डे रहेगा। जिसमें सामान्य से छह डिग्री तक तापमान कम रहने का अनुमान है। इसके अलावा 25 जनवरी को Western Himalayan Region पर हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में 24 से 26 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार आदि राज्यों पर सुबह और रात में कोहरे के चलते 50 मीटर तक विजिबिलिटी रहेगी। हरियाणा और पंजाब के चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन कोल्ड डे रहेगा। यहां कुछ जगह शीतलहर भी चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir भक्तों के लिए खुला, मंदिर से सामने आई ताजा तस्वीर और वीडियो
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
10 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
13 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
14 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines