Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून की झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। रविवार को दिल्ली में मौसम के तीन रंग देखने को मिले। कभी बादलों की आवाजाही रही तो कभी धूप के साथ हवा भी चली। वहीं शाम होते-होते उमस ने भी लोगों को परेशान किया। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह बारिश होगी। हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में आइये जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। वहीं आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। यूपी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार सहारनपुर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, रामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बदायूं, पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती और कुशीनगर में भारी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में एक सप्ताह तक होगी बारिश
राजस्थान में भी मानसून की सक्रियता के कारण अगले 24 घंटे में जयपुर, झालावाड़ और भरतपुर समेत पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में बारिश हुई। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग जिलों में अच्छी बारिश हुई। वहीं प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
देश में अगले 4-5 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान खुली जगहों पर काम नहीं करने की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ेंः OMG! दिल्ली में आज भीषण गर्मी, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम?
असम में बाढ़ का पानी हुआ कम
असम में बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे ही सही घट रहा है। ऐसे में लोग अब धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बराक घाटी और मध्य असम के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि असम में पिछले 3 महीनों में तूफान, बाढ़ और आसमानी बिजली के कारण 107 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि असम के कई जिलों में बाढ़ के कारण इस साल 14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में झमाझम बरसे बादल, UP-बिहार समेत 10 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
2 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
4 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
5 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
6 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
16 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
19 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
20 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
22 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines