---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में झमाझम बरसे बादल, UP-बिहार समेत 10 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज सुबह खूब बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 10 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा है? अगले 3 दिन के मौसम को लेकर विभाग ने भविष्यवाणी की हुई है।

---विज्ञापन---

IMD Weather Update Rainfall Alert: देशभर में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं। आज सुबह दिल्ली-NCR में दिन की शुरुआत भीगी-भीगी हुई। अलसुबह जहां दिल्ली में खूब बारिश हुई, वहीं नोएडा में घने काले बादल छाए रहे और फिर हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ हवाएं चलने से ठंडक का अहसास हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी दिल्ली-NCR समेत करीब 10 राज्यों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की हुई है। महाराष्ट्र में भी बीती रात से बारिश हो रही है। मुंबई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है और आने वाले 3 दिन मौसम कैसा रह सकता है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल दिल्ली में अच्छी बारिश होगी। ऐसे में आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तामपान 30 डिग्री के आस-पास रह सकता है। बीते दिन भी आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। मेघालय, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम में भी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

16 जुलाई तक इन शहरों में भारी बारिश रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई शहरों में 16 जुलाई तक खूब बारिश होगी। श्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, गोवा, कोंकण, महाराष्ट्र, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 16 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

बिहार में बिजली गिरने से हर रोज मर रहे लोग

मानसून सीजन में इस बार बिहार में खूब बारिश हो रही है। गंगा और कोसी समेत सभी नदियां उफान पर बह रही हैं। दोनों नदियां कटाव करते हुए कई घरों में अपने में समा चुकी हैं। नदियों का रौद्र रूप देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। महिलाएं उन्हें शांत करने के लएि पूजा पाठ कर रही हैं। वहीं बिहार में बिजली गिरने से लोगों की जान जा रही है। पिछले 2 दिन में 28 लोग जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट दिया है। बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 13, 2024 06:53 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola