OMG! दिल्ली में आज भीषण गर्मी, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, बाकी देश में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में आज अच्छी धूप खिली हुई हैप्। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की हुई है। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम के क्या हाल हैं?

Aaj ka Mausam

Delhi NCR Weather Update

विज्ञापन

Today Weather Forecast 14 July: दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद अच्छी धूप खिली हुई है, जिस वजह से लोगों को आज उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन मौसम विभाग ने पहले से ही 13 से 19 जुलाई तक राजधानी में अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी की हुई थी, लेकिन आज 14 जुलाई दिन रविवार को यह भविष्यवाणी गलत साबित हो गई।

वहीं ताजा अपडेट के अनुसार, शाम तक आसमान में बादल छा सकते हैं और रात को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 19 जुलाई तक राजधानी और इससे सटे शहरों में मौसम खराब ही रहेगा। ऐसे में आज दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, मानसून सीजन में जुलाई के महीने में 209.7 मिलीमीटर बारिश सामान्य होती है और 13 जुलाई तक 75.6 मिलीमीटर बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार 13 दिन में सिर्फ 59.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य से 22 फीसदी कम है, जबकि मौसम विभाग ने इस बार मानसून के सामान्य से ज्यादा बरसने की भविष्यवाणी की हुई है। मानसून सीजन 2024 में 100 प्रतिशत से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई हुई है।

मुंबई में अच्छी बारिश का यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हो सकती है। मुंबई के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सतारा शहर के भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ठाणे में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, झारखंड में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ