Delhi-NCR में आज जमकर बरसेंगे बादल, पहाड़ों में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी ने जारी की है। वहीं यूपी में बारिश से 800 गांव पानी में डूब गए हैं।

Today Weather Update Delhi-NCR Rain alert

दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बारिश की चेतावनी

विज्ञापन

Today Weather Update: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश आफत बनकर सामने आ रही है। वहीं राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के लोग उमस से परेशान रहे। आईएमडी के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। यूपी में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। ऐसे में आइये जानते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गुरुवार धूप निकलने के बाद मौसम फिर से थोड़ा गर्म हो गया और उमस बढ़ गई। दिल्ली के कुछ इलाकों में पसीने छूटने लगे। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में जमकर बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार आज काले बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

विज्ञापन

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में जमकर बरसेंगे बादल

यूपी में भी अगले दो दिनों तक बारिश का भारी तांडव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में 2-3 दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है। 15 जुलाई के बाद मानसून जोर पकड़ेगा। यूपी के 800 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गांव पानी में डूब गए हैं। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव में लगी है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के श्रावस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, संत कबीर नगर में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बिजनौर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं बिहार में भी बिजली गिरने से गुरुवार को 23 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर लैंडस्लाइड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में आकाशीय बिजली की चमक हो सकती है। इसके साथ ही आईएमडी ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं टिहरी गढ़वाल और राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश हो सकती है। लैंडस्लाइड के कारण चार धाम यात्रा पिछले 3 दिनों से बंद है।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। इनमें गोवा, बंगाल, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इनमें से कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ