Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। कई राज्यों में भारी बारिश तो कई प्रदेशों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। कल दिनभर दिल्ली और नोएडा में धूप खिली रही और हवा चली इससे लोगों को उमस से राहत मिली। पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। ऐसे में आइये जानते है देशभर के मौसम का हाल।
राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। हालांकि उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली में कल भी मौसम पूरे दिन साफ रहा। हल्के बादल छाए रहे इसके अलावा कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।
पंजाब-हरियाणा में बादल छाए रहने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब-हरियाणा में मौसम जबरदस्त मेहरबान है। मौसम विभाग ने आज दोनों राज्यों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 11 जुलाई को दोनों प्रदेशों के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी और राजस्थान में भी लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने 8 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में येलो अलर्ट जारी
पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में 11 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 8 जुलाई को प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं हिमाचल में भी आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 जुलाई को भी प्रदेश में कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में बारिश ने बदली Air Quality, इस साल आज सबसे साफ रही हवा; कितना रहा AQI?
बिहार में 15 जुलाई तक बारिश
पहाड़ी राज्यों के अलावा एमपी और बिहार में भी जमकर मानसूनी बारिश हो रही है। एमपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। ऐसा ही कुछ हाल 15 जुलाई तक रहने वाला है। बिहार के कई जिलों में भी आंधी बारिश की संभावना है। यहां भी 15 जुलाई तक मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है।
ये भी पढ़ेंः पहाड़ों पर होगी भारी बारिश, चारधाम सहित कई इलाकों में बाढ़ का संकट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
24 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
25 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines