पहाड़ों पर होगी भारी बारिश, चारधाम सहित कई इलाकों में बाढ़ का संकट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

IMD Weather Update on Monsoon 2024 for Hilly States: पहाड़ी राज्यों में मानसून की एंट्री के साथ बारिश से हाहाकार मच गया है। बरसात के कारण चारधाम यात्रा और अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। अब मौसम पर IMD का ताजा अपडेट आ गया है।

Monsoon Uttarakhand

IMD Weather Update on Monsoon 2024 for Hilly States: लंबे इंतजार के बाद मानसून ने उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। अरब सागर, हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी का सफर तय करके मानसूनी हवाएं पहाड़ी राज्यों तक पहुंच चुकी है। जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली है। इसके चलते चारधाम यात्रा और अमरनाथ यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग ने खासकर उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में बाढ़ के हालात

देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे तक राज्य में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी के साथ उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ आने की संभावना है। खराब मौसम के कारण उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोक दी गई है। खबरों की मानें तो आज और कल यानी 7-8 जुलाई के बाद चारधाम यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में मौसम खराब

जम्मू कश्मीर में भी मानसून की एंट्री से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा भी स्थगित हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले क24 घंटे तक जम्मू कश्मीर में बरसात जारी रहेगी। लेह में 81 और कारगिल में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। 7-11 जुलाई तक यूपी के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी। राज्य में 51-46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यूपी में बारिश को लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी और बिहार के कई इलाकों में रेड अलर्ट के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। आने वाले 5 दिन तक यूपी में गरज, चमक के साथ तेज बारिश होने के चांसेस हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ