Today Headlines, 28 April 2023: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा-2023 जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक अहम पूर्वानुमान जारी किया है। 27 से लेकर 29 अप्रैल तक ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है। ऐस में यात्रियों को यात्रा मार्गपर एहतियात बरतने की आवश्यकता है। फिलहाल आज इन बड़ी खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
पीएम मोदी देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे। ये ट्रांसमीटर 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित है। साथ ही पीएम कर्नाटक के दौरे पर भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अगर आपके साथ ऐसा होता तो; पीटी उषा के रुख पर पहलवान साक्षी मलिक रो पड़ीं, कहा- हमारी सुनवाई हो जाती तो यहां न बैठते
चीन के रक्षामंत्री जनरल ली शांगफू शुक्रवार को गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षामंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। मई 2020 से एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच उनका ये दौरा काफी अहम है।
शुक्रवार का दिन मनीष सिसोदिया के लिए काफी अहम है। दिल्ली की कोर्ट आबकारी घोटाले में फंसे सिसोदिया की जमानत पर फैसला सुनाएगा।
यूपी के गैंगस्टर अतीक-अशरफ मर्डर केस में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है। शुक्रवार को इस मसले पर सुनवाई होगी।
कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों की याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस में शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट फैसला सुना सकती है। एक्टर सूरज पंचोली पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है।
और पढ़िए – Mahaul kya hai, 27 April 2023: धरने पर बैठे ओलंपिक विजेताओं की आवाज़ क्यों नहीं सुनी जा रही? देखिए देश की आम जन की.
आज का इतिहास
28 अप्रैल 1945, दिन शनिवार था। इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अगले दिन रविवार को इटली के मिलान शहर में पियाजाले लोरेटो चौक पर कुल 18 लाशें मिली थीं। मुसोलिनी ने इटली पर 21 साल तक शासन किया था। उसे हिटलर अपना गुरू मानता था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
43 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
5 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines