हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Today Headlines, 23 August 2023: आज चंद्रमा पर लैंड करेगा चंद्रयान-3, जोहान्सबर्ग से वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी

विज्ञापन
Chandrayaan-3

Today Headlines, 23 August 2023: पहाड़ों पर बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हिमाचल और उत्तराखंड में बारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसलिए देहरादून में 12वीं तक और हिमाचल में भी 23 और 24 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

  • चंद्रयान-3 बुधवार की शाम 6:04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो ने लॉन्च किया था।
  • पीएम मोदी बुधवार को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • यूपी के स्कूलों में बुधवार को चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाई। इतिहास में पहली बार यूपी में शाम को एक घंटे के लिए स्कूल जा रहे हैं।
  • लोकसभा चुनाव से पहले बसपा संगठन में बड़ा फेरबदल हो सकता है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लखनऊ में बैठक बुलाई है।
  • छत्तीसगढ़ में पूर्व आइएएस नीलकंठ टेकाम बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में नौकरी छोड़ी है।

आज का इतिहास

देश के इतिहास में 23 अगस्त की तारीख बेहद अहम है। 1960 के दशक में अमेरिका ने अपोलो मिशन लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य चंद्रमा पर इंसानों को भेजना था। लेकिन मुश्किल यह था कि चंद्रमा की कोई फोटो उपलब्ध नहीं थी। नासा ने 10 अगस्त 1966 को ऑर्बिटर-1 लॉन्च किया। चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने वाला यह पहला स्पेसक्रॉफ्ट था। 14 अगस्त को स्पेसक्रॉफ्ट चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुंचा और 23 अगस्त 1966 को धरती की एक फोटो भेजी थी। जिसे चांद की ऑर्बिट से ली गई धरती की पहली फोटो कहा जाता है। चांद के सतह की कुल 205 फोटो भेजी थी। 29 अक्टूबर को चांद की सतह से टकराकर ऑर्बिटर-1 नष्ट हो गया था।

यह भी पढ़ें: भारत बनेगा दुनिया का ग्रोथ इंजन, पढ़ें BRICS बिजनेस फोरम में PM मोदी की 6 बड़ी बातें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola