Today Headlines, 21 Feb 2023: भारत में डिजिट भुगतान का सबसे सरल माध्यम यूपीआई अब ग्लोबल ब्रांड बन गया है। अब सिंगापुर में भी यूपीआई से भुगतान कर सकेंगे।
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास और मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर के प्रबंध निदेशक रवि मेनन मंगलवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में इसकी शुरुआत करेंगे। आइए जानते कि आज क्या खास खबरें हैं…
आज की खास खबरें
- 21 फरवरी को सिंगापुर के पे नॉउ और भारत के यूपीआई के बीच क्रॉस बॉर्डर कनेक्टिविटी लांच होगी। पीएम मोदी और सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग इस क्षण के गवाह बनेंगे।
- इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी 21 फरवरी को यूक्रेन जाएंगी। उनकी यू्क्रेनियन राष्ट्रपति वल्डोमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगी। इस दौरान सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा हो सकती है।
और पढ़िए –Weather Update: बढ़ने लगा पारा, क्या गर्मी इस साल तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड ?
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। वे यहां अप्रैल-मई में संभावित चुनाव के लिए पार्टी मीटिंग करेंगे।
- महाराष्ट्र में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। 2 मार्च से 10वीं की भी परीक्षाएं शुरू होंगी।
- यूजीसी नेट फरवरी 2023 फेज वन की परीक्षा 21 फरवरी से 24 जिले तक आयोजित होगी। यह परीक्षा 57 विषयों के लिए होगी।
- ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। सदन अध्यक्ष बिक्रम केशरी अरुखा ने सर्वदलीय बैठक में सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए आम सहमति बनाई है।
- पंजाब में दवाओं की कीमत कम करने के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने 21 फरवर को बैठक बुलाई है। इसमें कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और एक्सपर्ट को बुलाया गया है।
आज का इतिहास
आज का इतिहास कुंभ से जुड़ा है। हर 12 साल बाद लगने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में दर्ज है। सहस्त्राब्दी (हजार वर्ष) के पहले महाकुंभ का समापन 21 फरवरी 2001 को हुआ था। बता दें कि भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने पर सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कही ये बात
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
20 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines