Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने पर सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कही ये बात

BJP Leader Sushil Modi, Bihar News, opposition Meet, Patna News

Sushil Modi Vs Nitish Kumar

विज्ञापन

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने के बाद बिहार राजनीति में अचानक हलचल बढ़ गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ का ऐलान भी कर दिया है। इसके बाद अब भाजपा बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है।

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को कमजोर नेता करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह 2015 के नीतीश कुमार नहीं है यह 2022 के नीतीश कुमार है जो कमजोर हो चुके हैं। नीतीश कुमार ने जदयू को बिना विश्वास में लिए तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, जिसको जदयू का कोई कार्यकर्ता नहीं मानेगा।’

विज्ञापन

कोई विधायक इसलिए नहीं बोल रहा खुलकर

सुशील मोदी ने कहा कि जदयू के विधायक विधानसभा की सदस्यता छिन जाने के डर से उत्तराधिकारी घोषित होने के खिलाफ कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। लेकिन हकीकत यही है कि कोई तेजस्वी यादव को नेता मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी या लालू परिवार के किसी भी व्यक्ति को जनता भी स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के अतिपिछड़ा और लव-कुश समाज ने 15 साल तक कुशासन और अपहरण का जो भयानक दौर देखा है, उसे वह भूल नहीं सकता है।

उपेंद्र कुशवाहा बोले- पड़ोसी के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे सुशासनबाबू

जनता दल-यूनाइटेड के नेता रहे उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। जद (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रहे कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ की घोषणा कर दी।

विज्ञापन

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। बोले कि पड़ोसी (आरजेडी) के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं सुशासन बाबू।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ