Today Headlines, 15 March 2023: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज पूरे परिवार को दिल्ली कोर्ट में पेश होना है। आज इन बड़ी खबरों पर लोगों की नजर रहेगी…
आज की बड़ी खबरें
- लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 आरोपियों को 15 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पिछले दिनों समन जारी हुआ था।
- बिहार में राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा 15 मार्च से विरासत बचाओ नमन यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत नालंदा से होगी।
- आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 15 मार्च से सूफी संवाद महाभियान शुरू करने जा रहा है। इसके लिए 150 नॉन पॉलिटिकल लोगों की टीम बनाई गई है।
- भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता संसद में महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर 15 मार्च को दिल्ली में राजनीतिक दलों, संगठनों और अन्य के साथ गोलमेज सम्मेलन करेंगी।
- उत्तराखंड की धामी सरकार 15 मार्च को बजट पेश करेगी। राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी।
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। 15 मार्च को भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी।
आज का इतिहास
आज का इतिहास क्रिकेट से जुड़ा है। 15 मार्च 1877 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला हुआ था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था।
खास बात यह है कि इस टेस्ट मैच की कोई समय सीमा तय नहीं थी। दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलनी थीं। फिर चाहे कितने भी दिन लगें।
यह भी पढ़ें: बंगाल गौ तस्करी मामला: TMC नेता अनुब्रत का अकाउंटेंट मनीष कोठारी गिरफ्तार, ED के सामने कल पेंश होंगी सुकन्या
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
18 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
49 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
1 hr ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
1 hr ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines