हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Today Headlines, 10 June 2023: शाह गुजरात और महाराष्ट्र में करेंगे जनसभा, इंदौर में लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे एक-एक हजार

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah

Today Headlines, 10 June 2023: भारतीय रेलवे ने आज 10 जून से कई ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया है। अगर आप ट्रेनों में सफर करने वाले हैं तो पहले टाइम टेबल जरूर चेक कर लें। ट्रेन शेड्यूल में ये बदलाव 31 अक्टूबर 2023 तक लागू रहेगा। फिलहाल इन खबरों पर आज देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…

आज की बड़ी खबरें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के पाटन और महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे नांदेड़ में गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शनिवार को चार लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में सरकार शनिवार को रायपुर हेलीपैड से 10वीं और 12वीं के टॉपर बच्चों को आसमान के सैर करवाएगी।

विज्ञापन

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को मणिपुर में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

पंजाब में शनिवार को भगवंत मान सरकार की कैबिनेट मीटिंग होगी। यह मीटिंग मनसा में होगी।

विज्ञापन

आज का इतिहास

आज का दिन क्रिकेट इतिहास के लिए अहम है। 10 जून 1986 को पहली बार भारतीय टीम को लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल हुई थी। कपिल देव कप्तान थे। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2023: नहीं मिलेंगे पिज्जा-बर्गर, अमरनाथ यात्रा का ये है नया फूड मेनू, गृहमंत्री बोले- पुख्ता रहे सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola