Aaj ki Breaking News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव को बताया धृतराष्ट्र
बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को गद्दी पर बिठाने के लिए 'धृतराष्ट्र' की तरह बेताब हैं। बिहार की जनता से, खासकर 30 साल से कम उम्र के युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे समझें कि (राजद के कार्यकाल में) बिहार की स्थिति कैसी थी। न बिजली थी, न सड़क, न पानी, गरीबों के पास घर नहीं थे, अस्पतालों में जानवर घूमते थे, स्कूल खंडहर में थे, लेकिन आज दृश्य बदल गया है। यह बदला हुआ बिहार है, जिसने उड़ान भरी है, और अब इस बिहार को गति देने की जरूरत है।