Tirupati Mandir Controversy or Lucknow Mankameshwar Mandir: तिरुपति मंदिर के प्रसाद में बीफ मिलाने की खबर से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। कई मंदिरों के महंत ने इस पर प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की है। हालांकि इसी बीच लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर ने बाहरी प्रसाद को बैन कर दिया है। इस मंदिर में अब बाहर से लिया गया प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा। मनकामेश्वर मंदिर के महंत दिव्यागिरी ने नोटिस जारी करते हुए भक्तों से घर के बने प्रसाद या सूखे मेवे का भोग लगाने का आग्रह किया है। बाहर से खरीदे गए प्रसाद को मंदिर के गर्भ ग्रह में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मनकामेश्वर मंदिर में प्रसाद बैन
तिरुपति मंदिर विवाद पर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं। इससे सीख लेते हुए मनकामेश्वर मंदिर में यह नया नियम लागू किया गया है। मंदिर के महंत दिव्यागिरी का कहना है कि मनकामेश्वर मंदिर आने वाले भक्त भगवान के लिए घर से प्रसाद बनाकर लाएं और अगर वो प्रसाद नहीं बना पा रहे हैं, तो भगवान को सूखे मेवे चढ़ा सकते हैं। मगर दुकान से खरीदे गए प्रसाद को मंदिर में चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। यह नियम आज यानी सोमवार की सुबह से लागू हो गए हैं। मनकामेश्वर मंदिर की इस पहल की कई लोग सराहना कर रहे हैं।
तिरुपति मंदिर विवाद
बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक लैब रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि जगनमोहन रेड्डी की सरकार में तिरुपति मंदिर के प्रसादम में बीफ मिलाया गया था। उन्होंने रेड्डी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर में लड्डू बनाने के लिए जिस घी का इस्तेमाल होता था, उसमें जानवरों की चर्बी मिली है। लैब रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। सियासी खेमों में भी हलचल तेज हो गई है। देश भर में स्थित मंदिरों के महंतों और लाखों लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- कब खत्म होगा कलियुग, किस युग में मनुष्य की उम्र थी 2 लाख वर्ष? जानिए चारों युगों का रहस्य!
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
1 hr agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
8 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines