धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने खुशी ज़ाहिर की. वांगचुक ने मेदांता अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने विक्ट्री का साइन बनाया था. उन्होंने कहा- “ये लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत है. ये शांति, सब्र और लगन की जीत है.” वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी और देश के युवाओं को बधाई दी और कहा उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्याग कर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई. उन्होंने आखिरी में लिखा- ”जवाबदेही से अब सुधार की ओर.”
ये भी पढ़ें: ‘झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से झूम उठे ‘कॉकरोच’, आया CJP का पहला रिएक्शन
लंबे समय तक की भूख हड़ताल
दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके समेत कई लोग आमरण अनशन पर बैठे थे. उनकी मांग थी कि धर्मेंद्र प्रदान अपना इस्तीफा दें, नीट पेपर लीक की वजह से जिन बच्चों ने आत्महत्या की, उनके परिवार वालों को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिले और दोषियों को कड़ी सज़ा मिले. 28 जून से 23 जुलाई तक सोनम वांगचुक अनशन पर रहे, लेकिन 27वें दिन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने भूख हड़ताल खत्म की. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने देर रात करीब 12.30 बजे अस्पताल जाकर जूस पिलाकर सोनम का अनशन खत्म कराया. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की.
क्यों तोड़ा अनशन?
डॉक्टर्स भी सोनम वांगचुक की बिगड़ती तबीयत को लेकर परेशान थे. वो लगातार उनसे अनशन तोड़ने के लिए कह रहे थे, लेकिन वांगचुक अपनी बात पर अड़े थे. सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने के बाद कहा कि देशभर के कई राजनीतिक दलों के 60 से ज्यादा सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने की गुजारिश की थी. देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी उनसे अनशन तोड़ने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की थी. इस बीच केंद्र सरकार के साथ लंबी बातचीत हुई और केंद्र सरकार ने उनकी शर्तें मानकर लिखित आश्वासन दिया. साथ ही CJP के विरोध प्रदर्शन में हिंसा होने की आशंका के मद्देनजर वांगचुक ने अनशन तोड़ने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा? जानें शिक्षामंत्री के इस्तीफे के पीछे 4 बड़े कारण
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
40 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
7 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines