Atiq Ahmed: यूपी पुलिस माफिया अतीक अहमद को अहमदाबाद की साबरमती जेल से रविवार शाम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। प्रयागराज ले जाने से पहले यहां साबरमती केंद्रीय जेल से बाहर निकलने के तुरंत बाद गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद ने रविवार को आशंका जताई कि उसकी हत्या की जा सकती है।
‘मुझे इनका कार्यक्रम मलूम है, हत्या करना चाहते हैं’
जब कुछ पत्रकारों ने उनसे पूछा कि जब उन्हें एक पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है? इसपर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद ने कहा, “मुझे इनका कार्यक्रम मलूम है …हत्या करना चाहते हैं। । उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम सुबह अहमदाबाद शहर की साबरमती जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अहमद के साथ परिसर से रवाना हुई। अधिकारियों ने कहा कि उसे 28 मार्च को यूपी के प्रयागराज शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़िए – Today Headlines, 27 March 2023: बिल्किस बानो और यूपी निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
यूपी के कोर्ट में होनी है पेशी
यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा। अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को उसी दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक साबरमती से अतीक को लेकर चले यूपी पुलिस के काफिले ने राजस्थान में एंट्री कर ली है। 1271 किमी के सफर को पूरा करने के लिए छह गाड़िया नॉन स्टॉप दौड़ रही हैं।
साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अतीक की निगरानी के लिए भी पुख्ता तैयारी की गई है। बता दें कि अतीक अहमद प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) का आरोपी है।
और पढ़िए – दिल्ली से कांगड़ा के बीच हवाई सेवा शुरू, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- 4 साल के भीतर देश में होंगे 200 एयरपोर्ट
100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है अतीक अहमद
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अहमद जून 2019 से साबरमती सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उनके गृह राज्य से वहां स्थानांतरित कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2019 में निर्देश दिया था कि यूपी के फूलपुर के पूर्व सांसद को जेल में रहते हुए एक रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और मारपीट के आरोप में गुजरात की एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में स्थानांतरित कर दिया जाए। पुलिस ने कहा कि वह हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
44 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines