हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'सरकार ऐसा होने दे रही है…' सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार; दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं के MRP और खुदरा विक्रेताओं की लागत के बीच ज्यादा अंतर को लेकर मंगलवार को केंद्र से सवाल किया.

विज्ञापन
SC ने दवाओं के MRP और खुदरा विक्रेताओं की लागत के बीच ज्यादातर अंतर को लेकर केंद्र से सवाल किया. (Photo: AI)

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) और खुदरा विक्रेताओं की लागत के बीच ज्यादा अंतर को लेकर मंगलवार को केंद्र से सवाल किया. अदालत ने पूछा कि पूरी व्यवस्था ही फार्मास्यूटिकल मैन्यूफैक्चर्स की मदद करने के लिए क्यों काम कर रही है. केंद्र ने न्यायालय को बताया कि सरकार की नीति ये है कि पूरे परिवेश को कंट्रोल को नहीं किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने पूछा, ”आखिर पूरी व्यवस्था इन मैन्यूफैक्चर्स की मदद करने के लिए क्यों काम कर रही है?” पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) एक पूरी तरह से निष्क्रिय संस्था प्रतीत हो रही है. न्यायालय उन दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिनमें देश में दवाओं की कीमतों का मुद्दा उठाया गया है.

विज्ञापन

‘क्या बेलगाम होने देना चाहिए’

MRP और खुदरा विक्रेताओं को जिस दर पर दवाएं उपलब्ध होती हैं, उनके बीच के भारी अंतर का जिक्र करते हुए पीठ ने कहा, ”सरकार ऐसा होने दे रही है. ये सब सरकार की नजर के सामने हो रहा है.” पीठ ने सवाल किया, ”क्या ऐसा बेलगाम होने दिया जाना चाहिए?” केंद्र की ओर से पेश हुईं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने पीठ को बताया कि भारत में दवाओं की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं. पीठ ने इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया.

ये भी पढ़ें: ‘हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं सुनाया’, सुप्रीम कोर्ट ने ECI को दी चेतावनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola