मुंबई: मुंबई सेंट्रल और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के फ्रंट नोज़ कवर को रिपेयर कर दिया गया है। बता दें कि देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार सुबह मवेशी के टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ट्रेन को एक ही दिन में ठीक कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन का कोई कार्यात्मक हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ, केवल इंजन का अगला हिस्सा हिट हुआ। मवेशी प्रभावित वंदे भारत एक्सप्रेस की तस्वीर गुरुवार को सुबह करीब 11.15 बजे दुर्घटना के तुरंत बाद वायरल हो गई।
अभी पढ़ें – शशि थरूर बोले- मेरे नामांकन वापिस लेने की चर्चा है अफवाह, मुझे मिल रहा भरपूर समर्थक
जानकारी के मुताबिक 3-4 भैंसों के रेलवे लाइन पर आने से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन दुर्घटना के आठ मिनट के अंदर पशुओं के अवशेषों को हटाया गया और ट्रेन समय पर गांधीनगर पहुंच गई।
बता दें कि दुर्घटना ने राजनीतिक मोड़ लेना शुरू कर दिया और विपक्ष ने वंदे भारत एक्सप्रेस के स्थायित्व पर सवाल उठाया। कांग्रेस के नितिन अग्रवाल ने पीएम मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की तस्वीर और कल के हादसे के बाद की वायरल तस्वीर पोस्ट की। अग्रवाल ने लिखा, “घर से निकलते ही… कुछ दूर चलते ही…।”
बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले शुक्रवार को ही गांधीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस के नए और अपडेटेड संस्करण को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए गांधीनगर और मुंबई के बीच चलाई गई है। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच यह ट्रेन चलाई जा रही हैं। ICF ने अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
10 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
11 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines