दिल्ली सरकार की शराब नीति पर ED की बड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के 35 स्थानों पर मारी रेड

ED

ED

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली सरकार की शराब नीति 2021-2022 से संबंधित भ्रष्टाचार की जांच के लिए राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब में 35 स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। इन राज्यों में शराब व्यवसायियों, वितरकों और आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई शुक्रवार तड़के शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी इस मामले में अब तक 103 से ज्यादा छापेमारी कर चुकी है। बता दें कि इसी सिलसिले में ईडी ने पिछले महीने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी इंडोस्पिरिट के प्रबंध निदेशक समीर महंदरू को भी गिरफ्तार किया था।

दिल्ली एलजी द्वारा दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद शराब योजना जांच के दायरे में आ गई। उन्होंने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड भी किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ