शशि थरूर बोले- मेरे नामांकन वापिस लेने की चर्चा है अफवाह, मुझे मिल रहा भरपूर समर्थक  

Shashi Tharoor

Shashi Tharoor

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुरुवार रात को चेन्नई में कहा कि  ये अफवाहें कि मैं (नामांकन) वापस लेने जा रहा हूं। यह झूठी बात है। वह बोले की मुझे इतना भरपूर समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे वह बोले की मुझे तो इतना समर्थन मिल रहा है कि अगर मैं लोकतांत्रिक रूप से चुनाव कराने का इच्छुक नहीं होता, तो मैं दूसरे उम्मीदवार को अपना नामांकन वापस लेने के लिए कह देता।

इससे पहले आज दिन में शशि थरूर ने हिंदी में वीडियो जारी कर कांग्रेसियों से समर्थन मांगा था। करीब 3 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने कहा 17 अक्टूबर को हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान होना है। ये मतदान दो कारणों से बहुत महत्वपूर्ण है। पहला, इसके द्वारा हम अपनी पार्टी की गतिविधियों को अधिक सक्रिय करके पुनर्जीवित कर सकते हैं। दूसरा, हम आम जनता से अपनी पार्टी के लिए समर्थन लेकर पार्टी को और सशक्त कर सकते हैं। थरूर ने कहा, ‘मैं आपसे यह बात दोहराना चाहता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का भी विचार है कि लोकतांत्रिक तरीके से हुई चुनावी प्रक्रिया पार्टी को मजबूत करेगी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ अधिक से अधिक जनता को आकर्षित करेगी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ