उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. अब एक फिर मॉनसून अपनी रफ्तार वापस पकड़ सकता है. प्रशांत महासागर में बनी एक हलचल बंगाल की खाड़ी तक जा पहुंची है और ये हवा को तेजी से ऊपर की ओर धकेल रही है और घने बादल बन रह हैं, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि फिर एक बार बारिश होने वाली है. अनुमान है कि ये सिस्टम अगले 2-3 दिनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल की तरफ रुख करेगा. इससे पूर्वी भारत में बारिश में इजाफा होगा और अगले कुछ हफ्तों में इसका असर मध्य और उत्तर भारत तक भी पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें: मानसून में हुआ फसलों, कारों, घरों का नुकसान तो क्या सरकार देती है मुआवजा? जानें कैसे कर सकते हैं क्लेम
धीमा पड़ा मॉनसून
जो सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं उनसे पता चलता है कि भारी मात्रा में बादल बन रहे हैं, जिससे मॉनसून पर लगा ब्रेक खत्म होने की उम्मीद है. इससे भी ज़्यादा ज़रूरी बात है सिस्टम की टाइमिंग, क्योंकि भारत को मॉनसून की कमी का सामना करना पड़ रहा है. जुलाई महीने की शुरुआत तो अच्छी हुई, कई इलाकों में ज़ोरदार बारिश हुई, लेकिन उसके बाद मौसम की रफ्तार धीमी पड़ गई. इसी वजह से सूरज की तपिश बढ़ने लगी और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, खेती पर इसका बुरा असर पड़ा है. खरीफ की फसलों की बुआई धीमी हो गई है.
अल नीनो ने बढ़ाई मुसीबत
पिछले साल के इसी टाइम की तुलना में ट्रॉपिकल प्रशांत महासागर का तापमान काफी बढ़ा है. इससे इस बात के नए सबूत मिलते हैं कि अल नीनो के असर के बीच दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलवायु क्षेत्रों में से एक में गर्मी बढ़ रही है. अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के समुद्र की सतह के तापमान के रोज़ाना के आंकड़ों से पता चलता है कि 2026 में ‘नीनो 3.4’ इलाके का तापमान बढ़ गया. ये मध्य प्रशांत महासागर का एक खास हिस्सा है जिसका इस्तेमाल वैज्ञानिक ग्लोबल अल नीनो और ला नीना जलवायु पैटर्न पर नज़र रखने के लिए करते हैं.
ये भी पढ़ें: बरसात के मौसम में इन सब्जियों का सेवन बिल्कुल ना करें, वरना हो सकती है पाचन संबंधी समस्याएं
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines