Gujarat Elections 2022: कुछ देर में जारी होगी BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन लोगों ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार
Edited By Amit Kasana

Gujarat Vidhan Shabha Electin 2022
Edited By Amit Kasana

Gujarat Vidhan Shabha Electin 2022
Gujarat Elections 2022: आज बीजेपी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। गुजरात विधानसभा में कुल करीब 182 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से आधी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की बीजेपी घोषणा कर सकती है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। 182 विधानसभा सीटों वाले राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा।
अभी पढ़ें – Gujarat Elections 2022: BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, सीएम भूपेंद्र पटेल को घाटलोड़िया से टिकट
इससे पहले बुधवार को गुजरात के दो पूर्व सीएम समेत तीन नेताओं ने इस बारे चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में लिस्ट फाइनल कर दी गई है। अब केवल इसकी औपचारिक घोषणा करना बाकी है। लेकिन फिर भी आखिरी क्षण तक पार्टी कार्यकर्ता राज्य कार्यालय व दिल्ली में अपने आंकाओं के घरों के आसपास परिक्रमा करते देखे जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक आज 160 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमदाबाद में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिस्ट जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि सभी नामों पर चर्चा हो चुकी है। जहां कांग्रेस या AAP भारी पड़ते दिख रही हैं, उनको छोड़ बाकी सीटों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
बता दें कि गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिन जिलों में पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं।
यानी, पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर चुनाव होगा। इन जिलों में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। यानी, दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव संपन्न होगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: