Bharat Jodo Yatra: नांदेड़ में राहुल गांधी ने उठाया सवाल, कहा- यहां के सभी प्रोजेक्ट गुजरात क्यों जा रहे ?

राहुल गांधी

राहुल गांधी

नांदेड: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी महराष्ट्र के नांदेड़ में मौजूद रहे। यहां अपने प्रवास के दौरान उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा महाराष्ट्र के प्रोजेक्ट गुजरात जा रहे हैं ?

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे अपने संबोधन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा एयरबस प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से चला गया क्योंकि गुजरात में चुनाव हैं। यहां तक कि मोबाइल संबंधी फोक्सकॉन कंपनी का प्रोजेक्ट भी चला गया। वह बोले इससे पैसे के अलावा राज्य के युवाओं की नौकरी और भविष्य भी छीना गया है।

विज्ञापन

कहा-नहीं रुकेगी यात्रा

इससे पहले नांदेड़ में राहुल गांधी गुरु नानक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान वह सिखों के पारंपरिक लिबास में पगड़ी बांधे नजर आए थे। यात्रा मंगलवार को अपने 61वें दिन महाराष्ट्र के नांदेड़ पहुंची थी। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि चाहे आंधी आए या तूफान, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता है। यह यात्रा श्रीनगर (Srinagar) जाकर ही रुकेगी और वहां हम राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन

दो हफ्ते महाराष्ट्र में

राहुल गांधी ने कहा था कि इस यात्रा का मकसद देश को एकजुट करना है। अगले दो हफ्ते में हम इस राज्य का दर्द और दुख सुनेंगे। बता दें नांदेड़ पहुंचने पर राहुल गांधी की यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ