Indian in Danger of Terrorist Attack: भारत पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। अलकायदा और ISIS साजिश रच रहे हैं, जिससे भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह चेतावनी फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। इस रिपोर्ट में भारत को स्पेशली अलर्ट करते हुए आतंकी हमले को लेकर आगाह किया गया है और कहा गया है कि जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच या इसके बाद भारत में दहशत फैलाने की साजिश दोनों आतंकी संगठन रच रहे हैं। इसलिए भारत सतर्क रहे और किसी भी तरह के हमले या हादसे से बचने की तैयारी पहले से करके रखे। बता दें कि FATF आतंकवाद विरोधी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है। यह मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग जैसे केसों से निपटने के देशों के तरीकों पर नजर रखती है।
यह भी पढ़ें:ट्रैक पर लोहे का खंभा…ट्रेन हादसे की साजिश! रेलवे में हड़कंप मचा; देहरादून से काठगोदाम जा रही थी एक्सप्रेस
खुफिया एजेंसियों को अलर्ट करने की सलाह
FATF द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को सबसे बड़ा खतरा इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट (ISIL) या अल-कायदा से है। इनके सहयोगी आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर में एक्टिव हैं और इनके आतंकी साजिश रच रहे हैं, मौका मिलने की फिराक में हैं। भारत मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग वाली गतिविधियों से निपटने के लिए निरंतर कार्रवाई करता रहता है, जो सराहनीय है। इसी तरह की कार्रवाई अब भारत को आतंकी हमले होने से रोकने की करनी चाहिए। इसके लिए भारत को अपनी खुफिया एजेंसियों को अलर्ट करना चाहिए, ताकि वे आतंकियों पर नजर रख सकें। यह अलर्ट इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि पिछले कई महीनों से जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनमें भारतीय सेना ने अपने कई जवानों को खो दिया है।
यह भी पढ़ें:क्या वर्कलोड से वाकई मौत हो सकती है? जानें जरूरत से ज्यादा काम करना कितना खतरनाक, क्या हैं साइड इफेक्ट्स
रिपोर्ट में मणिपुर के हालातों का भी जिक्र हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जून के महीने में 26 से 28 जून तक सिंगापुर में FATF का रिव्यू मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में रिव्यू के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसमें भारत को रेगुलर फॉलोअप की कैटेगरी में रखा गया। इस कैटेगरी में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली समेत G20 ग्रुप के 4 देश शामिल किए गए हैं। बता दें कि FTAF ने अपनी रिपोर्ट में मणिपुर जिले में तनाव और हिंसा के माहौल का भी जिक्र किया। इसमें कहा गया है कि मणिपुर में पिछले एक साल से तनाव और हिंसा का माहौल है। यह आतंकियों की साजिश हो सकती है, जो अपने स्लीपर सेल के जरिए विवाद निपटने नहीं देना जा रहे। 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इस विवाद से निपटने के लिए भारत का कड़े कदम उठाने चाहिए।
यह भी पढ़ें:Monkey Pox से भारतीयों को डरना चाहिए? जानें कौन-सा देश हॉटस्पॉट और वैक्सीनेशन कितना कारगर
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
33 mins agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
35 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 hr agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
1 hr ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
2 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
5 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines