ट्रैक पर लोहे का खंभा...ट्रेन हादसे की साजिश! रेलवे में हड़कंप मचा; देहरादून से काठगोदाम जा रही थी एक्सप्रेस

Express Train Derailment Attempt: अब देहरादून से काठगोदाम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश हुई है। किसी ने ट्रैक के बीचों-बीच लोहे का खंभा रख दिया, जिसे समय रहते लोको पायलट ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा होने से बचा लिया।

Train Accident UP

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर आकर खंभा ट्रैक से हटाया।

विज्ञापन

Kathgodam Dehradun Express Route Blocked: इंडियन रेलवे की एक और ट्रेन को पलटाने की कोशिश हुई है। जी हां, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर पर थाना बिलासपुर क्षेत्र के दायरे में आने वाले गांव रामपुर में रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का खंभा मिला। गनीमत रही कि लोको पायलट ने खंभे को देख लिया और इमजरेंसी ब्रेक लगा दिए। वरना बड़ा ट्रेन हादसा होता और पैसेंजर मारे जाते। उसने घटनाक्रम की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। रेल अधिकारी, पुलिस और GRP मौक पर पहुंची और खंभे को ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना किया। करीब 20 मिनट की देरी से ट्रेन अपने सफर पर गई। वहीं इस घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। रेल मंत्रालय ने भी रिपोर्ट तलब कर ली है। रुद्रपुर बिलासपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने घटनाक्रम की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें:क्या वर्कलोड से वाकई मौत हो सकती है? जानें जरूरत से ज्यादा काम करना कितना खतरनाक, क्या हैं साइड इफेक्ट्स

विज्ञापन

रूद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर पैसेंजरों ने ली सांस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रुद्रपुर बॉर्डर के पास बनी बलवंत एनक्लेव कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन पर ट्रैक नंबर पर 45/10 तथा 11 के बीच लोहे का भारी भरकम खंभा रखा था। काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12091 देहरादून से वापस काठगोदाम जा रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना था, जबकि वह पहले से ही 20 मिनट देरी से चल रही थी। ट्रेन देरी से रेलवे स्टेशन रूद्रपुर उत्तराखंड पहुंची, तब जाकर ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन अधीक्षक तथा GRP पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। CO रवि खोखर, प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या किशोर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इतना ही नहीं, ट्रेन के पूरे रूट पर आदेश जारी करके पटरी की जांच करने का कहा गया, ताकि लोग सुरक्षित पहुंचे।

रेलवे के सभी विंग घटनाक्रम की जांच में जुटे

SP रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ल ने बताया कि रामपुर-काठगोदाम रेलवे लाइन पर ट्रेन को पलटाने की साजिश हुई है। इसके लिए पटरियों के बीच में खंभा रखा गया। अगर ट्रेन उस खंभे से टकराती तो हादसा हो जाता। CO के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई है, जिसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। रेलवे की खुफिया एजेंसी भी जांच करने में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आस-पास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ