Terrorist Killed Civilians: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रविवार को आतंकियों ने गोलीबारी कर चार नागरिकों की हत्या कर दी। 7 अन्य आम नागरिक आतंकियों की गोलीबारी में घायल हुए हैं। आतंकवादियों द्वारा 4 नागरिकों की हत्या को लेकर राजौरी के डांगरी में मुख्य चौक पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि हमारी मांग है कि एलजी मनोज सिन्हा यहां आएं और हमारी मांगों को सुनें। उधर, आतंकियों के हमले के बाद राजौरी में सेना और स्थानीय पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
ऊपरी डांगरी इलाके में आतंकियों ने की फायरिंग
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शाम करीब सवा सात बजे राजौरी जिले के एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास ऊपरी डांगरी इलाके में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक बच्चे सहित 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
तीनों मृतकों की पहचान सतीश (45), दीपक (23) और प्रीतम (56) के रूप में हुई है। अन्य का राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), राजौरी में इलाज चल रहा है।
एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा, “राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी इलाके में तीन घरों को आतंकवादियों के हमले में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जल्द ही आतंकवादियों को पकड़ लिया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और भारतीय सेना द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
10 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
39 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
40 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
53 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines