Nagaland Minister Temjen Imna Alog VIDEO: नगालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इमना अलांग अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया जा रहा है। अब तेमजेन इमना ने एक वीडियो को शेयर किया है, जिस पर यूजर्स ने खूब मजे लिए। इस वीडियो में वे तालाब में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
‘आज जेसीबी का टेस्ट था’
दरअसल, तेमजिन इमना अलांग ने 10 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आज जेसीबी का टेस्ट था। तेमजिन ने एक नोट लिखते हुए कहा कि यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है, गाड़ी खरीद से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें, क्योंकि ये आपके जान का मामला है !!
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट ने नागालैंड के मंत्री को लिखा प्यारा नोट, Temjen Imna ने शेयर किया पोस्ट
‘मैं बहुत बड़ी मछली हूं’
वीडियो में आप देख सकते हैं कि नगालैंड के मंत्री तेमजेन इमना एक तालाब में फंस गए हैं। एक व्यक्ति उन्हें निकालने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता। हालांकि, बाद में, तेमजेन तालाब से बाहर निकलने में सफल हो जाते हैं। तालाब से बाहर निकलने के बाद तेमनजेन इमना ने कहा कि मैं बहुत बड़ी मछली हूं। पता नहीं था कि तालाब इतना बड़ा होगा। वीडियो में कुछ लोगों को तालाब में मछली पकड़ते हुए देखा जा सकता है, जिन्हें तेमजेन कुर्सी पर बैठकर देख रहे हैं। उनके पीछे एक जेसीबी भी नजर आ रहा है।
यूजर्स ने जमकर लिए मजे
तेमजेन इमना अलांग के वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए। मिस्टर सिन्हा ने कहा- यू आर सो कूल। अजय गौतम ने कहा- बुलडोजर का अच्छा प्रमोशन किया गया है। बुलडोजर ले आइए, सर जी को पानी से बाहर निकालने में मदद हो जाएगी। शुभम कुमार सिंह ने कहा- पतला होइए महाराज।
‘जमीन से जुड़े नेता हैं तेमजेन इमना अलांग’
शिवम ने कहा- हमें अपने देश में उनके जैसे राजनेताओं की जरूरत है। इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि वह भारत के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक हैं। इसके बजाय, आप एक आम आदमी की तरह महसूस करेंगे, जो अपने लोगों के साथ आनंद ले रहा है। वह जमीन से जुड़े नेता हैं।
यह भी पढ़ें: जान बचाने के लिए लोगों ने उठा दी ट्रेन, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फंस गया था शख्स, देखिए वीडियो
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines