जान बचाने के लिए लोगों ने उठा दी ट्रेन, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फंस गया था शख्स, देखिए वीडियो

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन और पलटफरों के बीच फंस गया, लोगों ने ट्रेन उठा दी।

MUmbai vashi

Mumbai Vashi Train Accident

विज्ञापन

Mumbai Local Train Viral Video:  मुंबई में लोकल ट्रेन को लाइफ लाइन कहा जाता है। बड़ी संख्या में लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। कुछ घटनाओं को छोड़ दें तो इस लोकल ट्रेन में यात्रियों की एकजुटता देखते ही बनती है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं और मुंबईकरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मिलकर एक ट्रेन को उठाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया कि एक शख्स ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आ गया था। वह फंस गया था, उसे बचाने की कोशिश हो रही थी। कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेन थोड़ी सी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई थी, सारे यात्री ट्रेन से उतर गए और सबने मिलकर जोर लगाकर ट्रेन को उठाने की कोशिश की। बताया गया कि ट्रेन को लोगों ने मिलकर जितना जरूरत थी, उतना उठा लिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक ने लिखा कि इसीलिए तो मैं मुंबई से प्यार करता हूं। एक अन्य ने लिखा कि मुंबई में यह सब छोटी घटनाएं हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कुछ लोग इसे बड़ी बना देते हैं। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली और मुंबई के यात्रियों के बीच जमीन और आसमान का अंतर है। दिल्ली वाले मार पिटाई कर वायरल होते हैं और मुंबई वाले अपनी हरकतों से वायरल होते हैं।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि मुंबई के लोगों की यही बात हमें अच्छी लगती है। एक ने लिखा कि मुंबई में इतनी मुसीबत होने के बाद भी अगर लोग वहां रहते हैं तो कुछ तो अच्छा होगा ही ना? एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुंबई के लोगों की बात अलग है, वहां के जैसे लोग शायद ही कहीं और मिलें।

विज्ञापन

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह का वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी कई जगहों पर लोगों की जान बचाने के लिए लोग ट्रेन उठाते दिखाई दे चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ