बहरीन में फंसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के टूरिस्टों के एक ग्रुप ने भारत सरकार और राज्य सरकारों से तत्काल मदद की अपील की है. उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर हमलों की खबर से हुई अराजकता के बाद वे बेहद खतरनाक स्थिति में फंस गए.
ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में एक टूरिस्ट कह रहा है कि हम 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर हैदराबाद से रवाना हुए थे और चार दिन बाद लौटना था.
यह भी पढ़ें : क्या ईरान-इजरायल युद्ध में पाकिस्तान भी कूदेगा? जानिए- आखिर ऐसे संकेत क्यों दे रहा पाक
साथ ही बताया कि जब हम एयरपोर्ट पहुंचे और चेक-इन लाइन में खड़े थे, तब बम और मिसाइलें गिराई गईं और काउंटर बंद कर दिए गए. हमें भारतीय दूतावास की ओर से कोई उचित प्रतिक्रिया नहीं मिली. हम यहां बहुत खतरनाक स्थिति में हैं.
उनका कहना है कि इस ग्रुप में कई बुजुर्ग लोग भी हैं, जिन्हें डायबिटीज और बीपी जैसी कई बीमारियां हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है. बिना प्रिस्क्रिप्शन के यहां किसी को दवाई नहीं दी जाती.
यह भी पढ़ें : इजरायल-ईरान जंग: भारत ने बनाया अपना कंट्रोल रूम, संकट में फंसे भारतीयों को 24 घंटे मिलेगी मदद, हेल्पलाइन नंबर जारी
उन्होंने आगे बताया कि उनमें से कई लोग एक साथ एक तंग दो-बेडरूम वाले फ्लैट में रह रहे हैं. साथ ही बताया कि कुछ तेलुगु लोग हमें जानते हैं, वे हमें एक समय का भोजन दे रहे हैं.
एक महिला कहती हुई दिख रही हैं कि उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है. हम अनुरोध करते हैं कि हमें वापस लाने की व्यवस्था की जाए. एक दूसरी महिला कहती है कि भारत में उनका परिवार गहरे सदमे और चिंता में है.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
6 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
10 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
10 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
11 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
12 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines