मां ने रोका, ट्रेन छूटी…लेकिन जिद ने ले ली जान, तेलंगाना बस हादसे में तीन सगी बहनों की दर्दनाक मौत

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुड़ा के पास टीजीएसआरटीसी बस और बजरी से भरी लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में कई लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि दर्जनों घायल हैं. मरने वालों में तीन बहनें तनुषा, साई प्रिया और नंदिनी भी शामिल हैं, जिनमें से सबसे बड़ी की हाल ही में शादी हुई थी.

Telangana Bus Accident

तेलंगाना में झकझोर देने वाला सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण हादसे में 19-20 लोगों की मौत हो चुकी है. राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर रंगारेड्डी के मोइनाबाद और विकाराबाद के मन्नागुड़ा के बीच यह सड़क हादसा हुआ है. हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुड़ा के पास बस और लॉरी के बीच टक्कर हुई और इसमें कई घरों के चिराग बुझ गए. एक दस महीने का बच्चा अपनी मां के साथ मौत के मुंह में समा गया, तो वहीं तीन बहनों की मौत से मां-बाप का कलेजा फट गया।

विज्ञापन

इस हादसे में तीन बहनों की मौत हुई है, जिनके नाम तनुषा, साई प्रिया और नंदिनी हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे माता-पिता ने चीखते हुए कहा कि “हे भगवान! मेरे तीनों बच्चों को कौन वापस लाएगा? उन्होंने कौन सा पाप किया था?” तीनों बहनें हैदराबाद जा रही थीं. अब उनकी मां इस बात पर और दुःखी हैं कि शुक्रवार को ही इन्हें क्यों नहीं जाने दिया.

विज्ञापन

दरअसल, तीनों बहनों को शुक्रवार को ही हैदराबाद वापस लौटना था, लेकिन मां ने उनसे रविवार तक रुकने के लिए कहा था. रविवार को जब ये बहनें निकलीं तो उनकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद वे बस के जरिए हैदराबाद के लिए निकलीं, लेकिन यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें इन तीनों बहनों समेत कुल 19 लोगों की जान चली गई. तीनों में से सबसे बड़ी बहन की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी.

विज्ञापन

इसके साथ ही एक तस्वीर को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा, जिसमें अपनी मां के शव के बगल में एक दस महीने की बच्ची भी पड़ी हुई थी, लेकिन वह भी मर चुकी थी. यह दृश्य देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा. बच्ची गर्म कपड़ों में लिपटी हुई थी और अपनी मां की बाहों में थी. दोनों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.

बता दें कि रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास एक टीजीएसआरटीसी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब 72 लोगों को लेकर बस विकाराबाद जिले के तंदूर से हैदराबाद आ रही थी. बजरी से भरी लॉरी और बस के बीच टक्कर हो गई, जिससे कई लोग बजरी के नीचे दब गए. सबसे अधिक मौतें ड्राइवर साइड में बैठे लोगों की हुई हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ