'पति का एक्सीडेंट करवाकर मार दो…', प्रेमी और पत्नी की वॉट्सऐप चैट से खुलासा

तेलंगाना के खम्मम जिले में एक महिला पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. पीड़ित पति का दावा है कि उसने पत्नी के फोन में वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर प्रेमी को भेजे गए खौफनाक मैसेज पकड़े. मैसेज में पत्नी ने प्रेमी से कहा था कि पति को घर के बाहर किसी एक्सीडेंट में मरवा दो.

Telangana crime, murder plot via WhatsApp chat

Photo Credit: AI

तेलंगाना के खम्मम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कट्टा-पति को रास्ते से हटाने के लिए मर्डर की खतरनाक साजिश रच डाली. हालांकि, वक्त रहते पति के हाथ पत्नी और उसके प्रेमी की वॉट्सऐप चैट लग गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. पति की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली. यह पूरा मामला महबूबाबाद जिले के डोर्नकल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्र से जुड़ा है.

विज्ञापन

डोर्नकल मंडल के चिलुकोडु गांव के रहने वाले गादे राजेश्वर राव खम्मम के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं और एदुलापुरम में किराये के मकान में रहते हैं. राजेश्वर की शादी साल 2016 में सूर्यापेट जिले के राघवापुरम की रहने वाली भवानी से हुई थी. दोनों की दो बेटियां भी हैं.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीती 27 जुलाई की दोपहर राजेश्वर राव जब खाना खाने अचानक घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी को एक अन्य शख्स के साथ बेहद करीब देखा. पत्नी के इस बर्ताव पर राजेश्वर को गहरा शक हुआ. उन्होंने 28 जुलाई को अपने गांव में पंचायत बुलाने का फैसला किया.

विज्ञापन

जब राजेश्वर पंचायत के लिए अपने बड़े भाई को बुलाने जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि पत्नी का प्रेमी उनका पीछा कर रहा है. राजेश्वर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला. इसके बाद जब राजेश्वर ने घर लौटकर पत्नी भवानी का मोबाइल चेक किया, तो उनके होश उड़ गए.

पत्नी ने अपने कूरियर बॉय प्रेमी पुरीमेटला सैदुलु को वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर कई मैसेज भेजे थे. मैसेज में भवानी ने साफ लिखा था कि “पति को घर में मत मारना, बाहर किसी वाहन से टकराकर उसका एक्सीडेंट करवा दो. अगर तुमने उसे नहीं मारा तो मैं खुद जान दे दूंगी.”

विज्ञापन

चैट के सबूत हाथ लगते ही राजेश्वर राव ने तुरंत स्क्रीनशॉट और दस्तावेज जुटाए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी भवानी और उसके प्रेमी पुरीमेटला सैदुलु के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ