के कविता की जमानत पर CM रेवंत रेड्डी ने ऐसा क्या दिया बयान? जिस पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

Revanth Reddy Statement On K Kavitha Bail : दिल्ली शराब नीति मामले में बीआरएस की नेता के कविता को जमानत मिल गई। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने के कविता की जमानत पर ऐसा क्या बयान दिया, जिस पर सुप्रीम कोर्ट भड़क गया।

Supreme Court

सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़का सुप्रीम कोर्ट।

(प्रभाकर मिश्रा, दिल्ली)

विज्ञापन

Revanth Reddy Statement On K Kavitha Bail : दिल्ली शराब नीति मामले में बीआरएस की एमएलसी के कविता को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। वह मंगलवार की रात को तिहाड़ जेल से बाहर आईं और दूसरे दिन हैदाराबाद चली गईं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने के कविता की जमानत पर सवाल उठाए, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

विज्ञापन

जानें सीएम रेवंत रेड्डी ने क्या दिया बयान?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने के कविता की जमानत पर संशय व्यक्त करते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बेल मिलने में 15 महीने लग गए। सीएम अरविंद केजरीवाल अभी भी जमानत का इंतजार कर रहे हैं, जबकि के कविता को सिर्फ 5 महीने में जमानत मिल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस और बीजेपी में समझौते के तहत कविता को जमानत मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर गहरी नाराजगी जताई। जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति इस तरह का बयान कैसे दे सकता है? संस्थाओं के प्रति परस्पर सम्मान होना चाहिए। कोई यह कैसे कह सकता है कि हम राजनीतिक कारणों की वजह से आदेश पारित करते हैं।

विज्ञापन

सुनवाई के दौरान जस्टिस ने कही ये बात

विज्ञापन

तेलंगाना में 2015 में हुए कैश फॉर वोट मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें आरोपी रेवंत रेड्डी आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रेवंत रेड्डी के खिलाफ ट्रायल को राज्य से बाहर करने की मांग की गई है। इस दौरान जस्टिस बीआर गवई ने सीएम की टिप्पणी पर आपत्ति जताई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ