CM रेवंत रेड्डी अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर राव से मिलने पहुंचे, डॉक्टरों और अधिकारियों को दी सख्त हिदायतें

Telangana CM Revanth Reddy Meet KCR: रविवार को तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी केसीआर से मिलने के लिए गए।

image - 2023-12-10T194021.475

Telangana CM Revanth Reddy Meet KCR: तेलंगाना के पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर (KCR) इन दिनों हैदराबाद में यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती है। गुरुवार रात फिसल कर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी उनसे मिलने के लिए गए। सीएम रेवंत रेड्डी ने अस्पताल में केसीआर से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। इसके साथ सीएम रेड्डी ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। इसके अलावा अधिकारियों को केसीआर की सहायता का निर्देश भी दिया।

विज्ञापन

केसीआर से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम रेवंत रेड्डी 

अस्पताल में केसीआर से मुलाकात करने के बाद सीएम रेवंत रेड्डी ने मीडिया से बात की। यहां उन्होंने कहा कि वो दुआ करते हैं कि के. चंद्रशेखर राव के जल्दी से रिकवर होने की कामना की। इसके साथ ही सीएम रेड्डी ने उन्हें तेलंगाना विधानसभा के सेशन में भाग लेने और लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को सुशासन में रहने की सलाह भी दी।

विज्ञापन

फार्महाउस में गिर गए थे केसीआर

बता दें कि, चंद्रशेखर राव गुरुवार रात को एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे। इससे उनके कूल्हे चोट लग गई। उन्हें तुरंत हैदराबाद में यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके बाईं ओर के कूल्हे की सर्जरी की गई है। इसके बाद से ही वो अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

विभागों का बटवारा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की। इसके बाद मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने 11 मंत्रियों के साथ 7 दिसंबर को शपथ ली। शनिवार को सीएम रेड्डी ने 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बटवारा किया। सीएम रेड्डी ने गृह विभाग, कानून व्यवस्था और नगर निगम प्रशासन विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ