हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

तेजप्रताप खेल रहे थे लट्ठमार होली, सरकारी बंगले से हो गई 5 लाख की चोरी

विज्ञापन

नई दिल्ली: लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से होली के दिन चोरी हो गई। तेजप्रताप के सरकारी आवास 3 स्ट्रैंड रोड से 5 लाख के सामान की चोरी हे गई है। चोरी का आरोप वृंदावन से आए दीपक कुमार समेत 6 कलाकारों पर है।

तेज प्रताप यादव ने चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। यादव के करीबी मिशाल सिन्हा ने 10 मार्च को सचिवालय पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि मंत्री के आवास पर होली के दौरान प्रदर्शन करने के लिए बुलाए गए लोक कलाकारों ने वृंदावन जाने से पहले 9 मार्च को चोरी की थी।

दर्ज केस में लिखा है कि होली के मौके पर वृंदावन के दीपक और उसके पांच साथियों को कला प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। वे लोग नौ मार्च की रात मंत्री के आवास में ही ठहरे थे। इसी दौरान उन लोगों ने 5 लाख के सामान की चोरी कर ली। 10 मार्च की सुबह चोरी की जानकारी मिली। इधर, नामजद आरोपी दीपक ने आरोप को निराधार बताया है। मंत्री की गाड़ी से ही पटना जंक्शन तक आए थे। थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप ने बुधवार अपने आवास पर जमकर होली खेली। तेज प्रताप कृष्ण की वेश-भूषा में नजर आए। उन्होंने बांसुरी भी बजाई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें