Teacher Stripped Paraded Naked: महाराष्ट्र के पालघर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है। एक तरफ टीचर ने गुरु-शिष्य की मर्यादा लांघी, दूसरी तरफ लोगों ने अमानवीयता का घिनौना रूप दिखाया। ट्यूशन टीचर अपनी क्लास की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करता था। बेइज्जती महसूस करते हुए लड़कियों ने अपने मां-बाप को शिकायत दी। अभिभावक शिकायत लेकर टीचर के पास पहुंचे तो उसके रवैये ने निराश किया।
टीचर अभिभावकों के सामने लड़कियों की कमियां गिनाने लगा। यह देखकर अभिभावकों ने खुद ही आरोपी टीचर को सबक सिखाने का प्रण लिया। उन्होंने क्लासरूम में जाकर टीचर से गाली गलौज की। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बेल्ट से पीटते हुए अर्धनग्न करके गली में घुमाया। इतना ही नहीं, अभिभावकों ने पुलिस को बुलाकर टीचर की शिकायत देकर उसे उनके हवाले किया। पुलिस ने पीड़िताओं के बयान दर्ज करके कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें:ट्रेनों को कुकर बम से उड़ा देंगे…कौन है आतंकी फरहतुल्लाह घोरी? जिसने भारत को दी धमकी
ट्यूशन जाने से मना हुआ तो मामला खुला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीचर लड़कियों से दुर्व्यवहार करता है, यह मामला तब सामने आया, जब 13 साल की एक बच्ची ने लड़की ने ट्यूशन पर जाने से मना कर दिया। ट्यूशन पर न जाने की वजह पूछे जाने पर वह रोने लगी। बहलाकर मां-बाप ने बच्ची से कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि टीचर क्लास में दुर्व्यवहार करते हैं। उनके डांटते हैं और भला बुरा कहते हैं। इसलिए वह ट्यूशन पर नहीं जाना चाहती।
बच्ची से मामला जानने के बाद उन्होंने ट्यूशन पर जाने वाली दूसरी लड़कियों से बातचीत की तो मामले की पुष्टि हुई। फिर सभी लड़कियों के अभिभावक इकट्ठे होकर ट्यूशन टीचर के पास गए, लेकिन उसका रवैया देखकर वे भड़क गए और उन्होंने टीचर की पिटाई कर दी। इस बीच उसके कपड़े फाड़कर उसे धक्का मुक्की करते हुए घर से बाहर गली में ले आए और उसे बेल्ट से पीटा। इतना ही नहीं, उसके परिवार को भी बेइज्जत किया। पुलिस को भी बुलाया।
यह भी पढ़ें:Video: डांस करती महिला की मौत ऐसे आई, हाल देखते ही गूंजी चीखें, सिर फटने के साथ टूट गई गर्दन
पुलिस कर सकती है पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई
विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय पवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिभावकों की शिकायत ले ली है। टीचर को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। अभी मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें:रेप, सुसाइड, मर्डर या कुछ और…2 सहेलियों की एक साथ मौत, पेड़ पर लाशें लटकी देख उठे सवाल
संबंधित खबरें
दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
1 hr agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
1 hr ago'देखो वो आ रहे है...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
2 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
3 hrs ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines