थलापति विजय ने पहले कर दी थी ये भविष्यवाणी, GOAT से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा

Thalapathy Vijay predict future: तामिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय क्या अपना भविष्य पहले से जानते थे. दो साल पहले 2024 में सुपरस्टार विजय की रिलीज हुई फिल्म में वाहन की नंबर प्लेट TN 07 CM 2026 से इसका खुलासा हुआ है. जानें ये नंबर प्लेट अब क्यों वायरल हो रही है.

Thalapathy Vijay predict future, Thalapathy Vijay movie GOAT, Superstar vijay TVK, Vijay Blockbuster movie, TN 07 CM 2026, number plate TN 07 CM 2026, tamil nadu election
1 / 5

Thalapathy Vijay predict future: विजय की 2024 में आने वाली फिल्म GOAT का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी गाड़ी पर 'TN 07 CM 2026' नंबर प्लेट लगी हुई दिखाई दे रही है. यह वीडियो तमिलनाडु में उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी शुरुआत के बाद वायरल हुआ है.

विज्ञापन

सीएम पद के प्रमुख दावेदार है विजय

सीएम पद के प्रमुख दावेदार है विजय2 / 5

सुपरस्टार विजय का अचानक तमिलनाडु की राजनीति में उभरना काफी चौंकाने वाला है. विजय की पार्टी टीवीके अपने पहले ही चुनाव में तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. सुपरस्टार विजय के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच उनकी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) का एक छोटा सा वीडियो वायरल हो रहा है. जानें उसमें क्या है खास?

विज्ञापन

फिल्म के वायरल वीडियो में क्या खास?

फिल्म के वायरल वीडियो में क्या खास?3 / 5

2024 में रिलीज हुई विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) के वायरल हुए वीडियो क्लिप में विजय को 'TN 07 CM 2026' रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार चलाते हुए देखा जा सकता है, जिसके नंबर प्लेट TN 07 CM 2026 में स्पष्ट उनके 2026 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने का संकेत है.

फिल्म GOAT और टीवीके का कनेक्शन

फिल्म GOAT और टीवीके का कनेक्शन4 / 5

विजय की फिल्म GOAT उनकी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कज़गम' (टीवीके) की शुरुआत करने के कुछ ही महीनों बाद रिलीज हुई थी, उस समय ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे 2026 के विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं . फिल्मी सीन में दिखाई देने वाली नंबर प्लेट को लोग उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का संकेत मान रहे हैं.

विज्ञापन

यूजर्स ने क्या-क्या किए कमेंट?

यूजर्स ने क्या-क्या किए कमेंट?5 / 5

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक यूजर ने टिप्पणी की कि 'चुनाव परिणाम सबसे पहले सिनेमाघरों में दिखाए गए' गुरदयाल सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि भावी मुख्यमंत्री का वादा है. कई अन्य लोग भी इस चर्चा में शामिल हुए और उन्होंने भी यही भावना व्यक्त की, जबकि कुछ ने इसे महज एक संयोग बताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन