'राज्य के पूरे इतिहास में कभी इतने लोगों की जान नहीं गई', करूर में हुई दुर्घटना पर बोले CM स्टालिन
‘राज्य के पूरे इतिहास में कभी इतने लोगों की जान नहीं गई’, करूर में हुई दुर्घटना पर बोले CM स्टालिन
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

तमिलनाडु के करूर में बीती रात (27 सितंबर) को टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता विजय करूर द्वारा आयोजित एक रैली में अचानक भगदड़ मच गई. इस दौरान हादसे में अब तक 39 लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं. मामले की जांच जारी हैं.
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि “हमारे राज्य के इतिहास” में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई.
सीएम स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं गहरे दुख के साथ यहां खड़ा हूं. मैं करूर में हुई भीषण दुर्घटना का वर्णन करने में असमर्थ हूं. कल शाम करीब 7:45 बजे, जब मैं चेन्नई में अधिकारियों से बात कर रहा था, मुझे खबर मिली कि ऐसी घटना हुई है. जैसे ही मुझे जानकारी मिली, मैंने पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी को फोन किया, उनसे पूछताछ करने को कहा और उन्हें अस्पताल जाने का निर्देश दिया. जब मैंने मरने वालों की संख्या के बारे में खबर सुनी, तो मैंने पास के मंत्रियों को करूर जाने का निर्देश दिया’.
मुख्यमंत्री स्टालिन ने मृतकों की संख्या 39 बताई और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसी त्रासदी ‘कभी नहीं होनी चाहिए’.
जानकारी के अनुसार, अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई, और भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- Explained: क्या विजय अपने फैंस को कंट्रोल कर पाएंगे, अगर सत्ता में आए तो राज्य का क्या हाल होगा?
उन्होंने कहा, वर्तमान में 51 लोग अपना इलाज करवा रहे हैं. मैं भारी मन से उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. मैंने उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है.
उन्होंने आगे कोई भी राजनीतिक बयान देने से परहेज किया और कहा कि घटना के पीछे की “सच्चाई सामने आने” पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा, ‘जांच आयोग के माध्यम से सच्चाई सामने आएगी. मैं राजनीतिक मकसद से कुछ नहीं कहना चाहता. जांच आयोग के माध्यम से सच्चाई सामने आने के बाद निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी’.
तमिलनाडु के करूर में हुई दुर्घटना के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की तस्वीरें सामने आई हैं. जहां करूर भगदड़ की घटना के पीड़ितों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अनुसार, कल टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ की घटना में अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है.
इस बीच, सीएम स्टालिन ने शनिवार देर रात सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया और करूर में शनिवार को हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों से मुलाकात की, जिसमें तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष और अभिनेता विजय द्वारा संबोधित एक रैली में 35 से अधिक लोग मारे गए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: