---विज्ञापन---

BJP नेता के बेटे की पाकिस्तानी दुल्हन; दूल्हा बोला- मेरी बीवी को वीजा दे दीजिए

Indian Boy Pakistani Girl Nikah: भाजपा नेता के बेटे का पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह हुआ है और दुल्हन के लिए वीजा मांगा गया है। दोनों का रिश्ता एक साल पहले तय हुआ था, लेकिन मजबूरन दोनों को ऑनलाइन निकाह करना पड़ा। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

BJP Leader Son Online Nikah With Pakistani Girl (नितिश कुमार, जौनपुर): देश-दुनिया में कई अनोखी और अजीबोगरीब शादियां देखी होंगी, लेकिन भारत में हुई इस अनोखी शादी के बारे में जानकर आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या कहें और क्या करें? जी हां, भारत-पाकिस्तान के बीच बेशक सरहद की लकीरें खींची हों, दुश्मनी की दीवारें खड़ी हों, लेकिन दिलों के रिश्ते लगातार मजबूर हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा नेता के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह किया है और अब वह अपनी दुल्हन को उसकी ससुराल भारत लाने के लिए वीजा मांग रहा है। उसने सरकार से अपील की है कि वह उसकी दुल्हन को वीजा दें, ताकि वह भारत आए और दोनों देशों के बीच दोस्ती होने के फूल खिलें। दोनों देशों के बीच की दूरियां खत्म हों और रिश्ते मजबूत हों।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी के कारनामों से उठाया बिश्नोई गैंग के शूटर ने पर्दा, बोले- वो अच्छा इंसान नहीं था और…

2 वजहों से कराना पड़ा ऑनलाइन निकाह

बता दें कि नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मखदूमशाह अढहन निवासी और भाजपा सभासद तहसीन शाहिद के बेटे मोहम्मद अब्बास की शादी पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले उनके रिश्तेदार की बेटी से हुई। एक साल पहले शादी तय हुई थी और लड़की ने वीजा के लिए भी अप्लाई कर दिया था, लेकिन वीजा मिला नहीं। इस बीच दुल्हन की मां राना यास्मीन जैदी की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में ICU में भर्ती कराना पड़ा।

---विज्ञापन---

वीजा नहीं मिलने पर और दुल्हन की मां की तबीयत को देखते हुए भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर में रिश्तेदार से फोन पर बातचीत करके ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया। शुक्रवार 18 अक्टूबर की रात को इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद बारातियों को लेकर पहुंचे। बड़ी TV स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह कराया गया। निकाह दोनों मुल्कों के मौलाना ने कराया। लाहौर में भी दुल्हन के यहां काफी रिश्तेदार जुटे।

यह भी पढ़ें:25 करोड़ जीतने का सुनहरा मौका! पूरा करना होगा ये चैलेंज, जानें क्या है NASA का ऑफर?

---विज्ञापन---

दूल्हे की मोदी सरकार से खास अपील

निकाह कराने आए शिया धर्म गुरु मौलाना महफजूल हसन खान ने निकाह पढ़ने के बाद बताया कि निकाह के लिए इस्लाम धर्म में लड़की की इजाजत की जरूरत होती है, जो मौलाना को खुद लड़की अपने मुंह से बोल कर देती है। ऐसे में यह इजाजत यदि वह ऑनलाइन दे दे तो दोनों मौलाना बैठकर निकाह करा सकते हैं। मौलाना ने कहा कि दोनों मुल्कों के राजनीतिक संबंध खराब होने से काफी परेशानी दोनों तरफ के लोगों को उठानी पड़ती है।

ऐसे मे दोनों मुल्कों के हुक्मरान चाहें तो बातचीत करके बदले और दुश्मनी की आग ठंडी हो सकती है। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे से लोगों की उम्मीद जगी है। निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी लड़की की विदाई जल्द हो, इसके लिए वीजा जल्द जारी करने की अपील मोदी सरकार से की है। शादी मे जिले के सम्मानित लोगों के साथ भाजपा MLC बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:उड़ते विमानों में बम की धमकियां, एयरलाइंस को कैसे-कितनी चुकानी पड़ी अफवाहों की कीमत?

First published on: Oct 19, 2024 01:05 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola