Tamil Nadu: तमिलनाडु भाजपा के सचिव एसजी सूर्या को शुक्रवार रात मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मदुरै के सांसद सु वेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने सूर्या की गिरफ्तारी का विरोध किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। उनकी एकमात्र गलती कम्युनिस्टों, डीएमके के सहयोगियों के घृणित दोहरे मानकों को उजागर करना था। ये गिरफ्तारियां हमें रोक नहीं पाएंगी। हमारी आवाज निर्भीकता से गूंजती रहेगी। हम सच्चाई उजागर करते रहेंगे।
स्टालिन राज्य को बना रहे जंगलराज
अन्नामलाई ने आगे कहा कि बोलने की आजादी पर पाबंदी लगाना, सरकारी मशीनरी का उपयोग करना और आलोचना पर चिड़चिड़ा होना एक लोकतांत्रिक रुप से चुने गए नेता के लिए अशोभनीय है। यह निरंकुश नेता बनने के संकेत हैं। निरंकुशों से प्रेरणा लेकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन राज्य को अराजक जंगल में बदल रहे हैं। ये गिरफ्तारियां हमें नहीं डिगाएंगी और हम असहज सच्चाई के वाहक बने रहेंगे।
सात जून को सूर्या ने किया था विवादित ट्वीट
दरअसल, यह पूरा विवाद सात जून को एक ट्वीट से जुड़ा है। भाजपा सचिव सूर्या ने मदुरै में मल के पानी में काम करने के दौरान पेंनाडम परिषद के एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई थी। इस घटना का जिक्र करते हुए सूर्या ने भाकपा के पार्षद विश्वनाथन पर निशाना साधा।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मृतक सफाई कर्मचारी को हाथ से मैला ढोने के लिए मजबूर किया गया। यह जानते हुए भी कि यह कानून द्वारा निषिद्ध है। इसी ट्वीट में सूर्या ने मदुरै के सांसद वेंकटेशन की चुप्पी पर हमला बोला। कहा कि आपकी अलगाववाद की नकली राजनीति से उस नाले से भी बदतर बदबू आ रही है, एक इंसान के रूप में जीने का रास्ता खोजिए, दोस्त!
सूर्या की गिरफ्तारी राज्य के मंत्री सेंथिल बालाजी को शुक्रवार को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन सत्र अदालत द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 जून तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजे जाने के बाद हुई है।
यह भी पढ़ें: Morena Road Accident: मध्यप्रदेश के मुरैना में खड़ी ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, सात घायल
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
7 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
11 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
12 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
13 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines