हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तहव्वुर राणा के मुंबई आतंकी हमले पर 5 बड़े खुलासे, जानें NIA को 2 दिन की पूछताछ में क्या-क्या बताया?

तहव्वुर राणा ने मुंबई आतंकी हमले केा लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कई खुलासे किए हैं। 2 दिन से राणा से NIA पूछताछ कर रही है। पहले दिन उसने सहयोग नहीं किया और बीमारी का हवाला देता रहा। दूसरे दिन शनिवार को उसने कई खुलासे किए।

विज्ञापन

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड 64 वर्षीय तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार करीब 10 घंटे पूछताछ की। 18 दिन की कस्टडी के 2 दिन बीत चुके हैं और इन 2 दिन में तहव्वुर ने कई खुलासे किए। उसने ‘दुबई मैन’ का नाम लिया, जिसे मुंबई आतंकी हमले के बारे में पता था।

इसके अलावा NIA तहव्वुर से एक महिला के बारे में पूछताछ कर रही है, जो मुंबई की रेकी के दौरान उसके साथ थी और जिसे उसने अपनी पत्नी बताया था। NIA एक गवाह से तहव्वुर का आमना-सामना करा सकती है। आइए जानते हैं कि तहव्वुर ने NIA को पूछताछ में क्या-क्या बताया?

यह भी पढ़ें:तहव्वुर राणा के साथ वो ‘मिस्ट्री’ गर्ल कौन थी? NIA आज करा सकती है एक गवाह से आमना-सामना

विज्ञापन

1. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा ने बताया कि वह ग्लोबल टेररिस्ट साजिद मीर के संपर्क में था। बता दें कि साजिद भी 26/11 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। राणा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कॉन्टैक्ट में भी था। वह अकसर पाकिस्तान मीटिंक करने के लिए भी जाता था।

2. तहव्वुर राणा ने एक शख्स के बारे में बताया है, जो उन दिनों में दुबई में रहता था और उसे मुंबई आतंकी हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी। एजेंसी को शक है कि दुबई का वह व्यक्ति पाकिस्तान और दुबई के बीच का नेटवर्क संभालता था। फाइनेंसिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलबध कराता था।

विज्ञापन

3. राणा से उसकी पाकिस्तान में बैठे आकाओं से बैठकों और ईमेल इंटरैक्शन के बारे में पूछा जा रहा है। मुंबई में इमिग्रेशन लॉ सेंटर को चलाने के लिए उसने पैसे का इंतजाम कहां से किया? इसका जवाब भी राणा से चाहिए। इस सेंटर में रहकर ही साल 2006 और 2009 के बीच हेडली ने रेकी की थी।

4. तहव्वुर राणा ने NIA को बताया कि डेविड हेडली के साथ मुंबई आतंकी हमले को लेकर 231 बार बातचीत हुई थी। मुंबई में आतंकी हमले से 5 दिन पहले राणा और हेडली मुंबई में ही थे। रेकी के दौरान फोटो क्लिक किए गए और वीडियो बनाकर भेजे गए।

विज्ञापन

5. तहव्वुर ने बताया कि जब हेडली साल 2006 में मुंबई में था तो उसने एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था। इमिग्रेशन सेंटर के ऑफिस के लिए एक एग्रीमेंट पर साइन किए थे। एक सेक्रेटरी को नियुक्त किया था। समाचार पत्रों में विज्ञापन दिए और पर्चे छपवाए थे।

यह भी पढ़ें: वो ‘मिस्ट्री’ मैन कौन, जिसका तहव्वुर राणा से खास कनेक्शन, पहले से थी आतंकी हमले का जानकारी

विज्ञापन

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर

बता दें कि पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा भारत के मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है। हमलों में 166 लोग मारे गए थे और 238 लोग घायल हो गए। तहव्वुर राणा और उसके दोस्त डेविड कोलमैन हेडली ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों, पाकिस्तानी सेना और ISI एजेंटों के साथ मिलकर आतंकी हमला कराया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola